डॉ.महेश शर्मा समेत सभी उम्मीदवारों पर लगी पाबन्दी, सिर्फ 95 लाख रुपये कर सकते हैं खर्च

लोकसभा चुनाव 2024 : डॉ.महेश शर्मा समेत सभी उम्मीदवारों पर लगी पाबन्दी, सिर्फ 95 लाख रुपये कर सकते हैं खर्च

डॉ.महेश शर्मा समेत सभी उम्मीदवारों पर लगी पाबन्दी, सिर्फ 95 लाख रुपये कर सकते हैं खर्च

Tricity Today | symbolic image

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी घोषणा की है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सभी सांसद पद के उम्मीदवार चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान केवल 95 लाख रुपये खर्च करेंगे। अगर उससे ज्यादा खर्च किया जाएगा तो एक्शन हो सकता है। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे डॉक्टर महेश शर्मा भी अरबपति होने के बावजूद केवल 95 लाख रुपये ही खर्च कर सकते हैं। हालांकि, उनसे ज्यादा पैसे वाला सांसद उम्मीदवार जिले में कोई नहीं है।

लोकसभा में 26.20 लाख वोटर्स 
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में 5 सीटें आती हैं। जिनमें नोएडा, दादरी और जेवर गौतमबुद्ध नगर पड़ते है। इसके अलावा सिकंदराबाद और खुर्जा सीट बुलंदशहर में पड़ती है। हालांकि, सभी की गिनती गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में होगी। पूरी विधानसभा में 26.20 (26,20,020) लाख वोटर्स हैं। जिनमें से 14,21,617 पुरूष और महिला वोटर्स की संख्या 11,98,268 तक पहुंची है। इसके अलावा 141 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं। इनमें से 102 ट्रांसजेंडर नोएडा, दादरी और जेवर में हैं। जो अपना सांसद चुनेंगे।

चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार है
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। उसके बाद 4 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन है। आगामी 5 अप्रैल को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी और 8 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा और 4 जून 2024 को मतगणना होगी। इसको लेकर जिले लेवल पर तैयारी शुरू हो गई है।

जिले में 1804 बूथ और 641 मतदान केंद्र होंगे
इस बार पूरे गौतमबुद्ध नगर में 641 मतदान केंद्र बनेंगे। जिनमें से 1804 बूथ होंगे। सबसे ज्यादा मतदान केन्द्रों की संख्या दादरी में होगी, लेकिन बूथों की संख्या सबसे ज्यादा नोएडा में होगी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा विधानसभा में मतदान केंद्र की संख्या 200, दादरी में 240 और जेवर में 201 होगी। इसके अलावा नोएडा में बूथ की संख्या 432, दादरी में 674 और जेवर में 398 होगी।

41,077 लोग पहली बार देंगे वोट
इस बार 41,077 लोग पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच में है। इन लोगों में नोएडा के वोटर्स 9,234 हैं। इसके अलावा दादरी में 9,958 और जेवर में 5,031 है। इसमें नोएडा में नए वोटर्स की संख्या 9234, दादरी विधानसभा में 9958 और जेवर में 5031 हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.