गाजियाबाद में अवैध कालोनी तोड़ी, 18 बीघा भूमि पर हो रहा था निर्माण 

अवैध निर्माण पर फिर चला जीडीए का बुलडोजर : गाजियाबाद में अवैध कालोनी तोड़ी, 18 बीघा भूमि पर हो रहा था निर्माण 

गाजियाबाद में अवैध कालोनी तोड़ी, 18 बीघा भूमि पर हो रहा था निर्माण 

Tricity Today | अवैध निर्माण ध्वस्त करता जीडीए का बुलडोजर

Ghaziabad News : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी है। शुक्रवार को जीडीए का बुलडोजर  प्रवर्तन जोन-एक में पहुंचा। जोन प्रभारी और अपर सचिव के नेतृृत्व में यहां जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। दस्ते ने बुलडोजर की मदद से 18 बीघा भूमि पर विकसित हो रही कालोनी को जमींदोज कर दिया। उक्त कालोनी का निर्माण अवैध रूप से यानि बिना मा‌नचित्र स्वीकृत क‌राए किया जा रहा था।


मोरटा गांव के रकबे पर गरजा बुलडोजर
शुक्रवार को जीडीए का बुलडोजर मोरट गांव के रकबे पर गरजा। जीडीए के अपर सचिव ने बताया कि ग्राम मोरटा के खसरा संख्या 1157, 1160, 1161 पर अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही थी। बाउंड्री वाल के अलावा जो भी निर्माण किए गए थे, बुलडोजर से सबको ध्वस्त कर दिया गया और करीब 18 बीघा जमीन को अवैध निर्माण से मुक्त करा दिया गया। अवैध कालोनी नितिन चौधरी के द्वारा विकसित की जा रही थी। प्रवर्तन दस्ते ने बुलडोजर की मदद से अवैध कालोनी में बनी विद्युत लाईन और ट्रांसफार्मर को भी गिरा दिया।

अभियंताओं को सतत निगरानी के निर्देश
अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के दौरान अपर सचिव ने संबंधित अभियंताओं को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अपर सचिव ने कह‌ा कि किसी भी हाल में तोड़े गए निर्माण पुनः न होने पाएं और यदि कोई विकासकर्ता ऐसा करता है तो समय रहते उसकी सूचना दी जाए और आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जाए। मानचित्र स्वीकृति के बिना एक भी निर्माण न होने पाए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मानचित्र स्वीकृत कर किए गए निर्माण में ही अपना पैसा निवेश करें। इसमें कोई चूक‌ हुई तो आपकी जीवन पर कमाई दाव पर लग सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.