ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड को लेने वाला यूपी का पहला नगर निगम बना गाजियाबाद

बड़ी खबर : ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड को लेने वाला यूपी का पहला नगर निगम बना गाजियाबाद

ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड को लेने वाला यूपी का पहला नगर निगम बना गाजियाबाद

Tricity Today | गाजियाबाद नगर निगम

Ghaziabad News : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा चंडीगढ़ में दो दिवसीय म्युनिसिपल बॉन्ड आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक शामिल हुए। कार्यक्रम में देश की कई प्रतिष्ठित विभूतियां ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में म्युनिसिपल बॉन्ड पर विस्तृत चर्चा की गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड को लेकर अपने अनुभव साझा किए। ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड को लेने वाला गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम बन गया है।

यह है पूरा मामला
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिन राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस पर SEBI के प्रतिनिधियों, बॉन्ड मार्केट के प्रतिनिधियों व अन्य कई उच्च पदाधिकारी ने नगर निगमों की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चर्चा की। नगर आयुक्त गाजियाबाद विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि म्युनिसिपल बॉन्ड के जरिए नगर निगम किस प्रकार वैकल्पिक धन स्रोत की व्यवस्था कर सकता है। नगर आयुक्त ने अपने अनुभवों को साझा किया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड को लेने वाला गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम है। 

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से नगर निगम की कार्यशैली को बेहतर करने का कार्य चल रहा है। किस प्रकार नगर निगम की वित्तीय अनुशासन प्रदर्शित तथा कार्यशैली को बेहतर कर मजबूत आर्थिक व्यवस्था हेतु मददगार हो सकता है। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त गाजियाबाद द्वारा म्युनिसिपल बॉन्ड पर विचार को लेकर सहमति जताई गई। कार्यक्रम में आगरा नगर निगम के मुख्य वित्तीय एवं लेखा अधिकारी, जम्मू नगर निगम के नगर आयुक्त, पालमपुर के नगर आयुक्त, जम्मू एंड कश्मीर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव व अन्य कई उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। कई प्रतिष्ठित लॉ फॉर्म तथा बैंकों ने भी हिस्सा लिया। गाजियाबाद नगर निगम से म्युनिसिपल बॉन्ड के सलाहकार अनुराग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.