गाजियाबाद श्मशान घाट हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को महिला ने जूतों से पीटा

BIG BREAKING : गाजियाबाद श्मशान घाट हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को महिला ने जूतों से पीटा

गाजियाबाद श्मशान घाट हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को महिला ने जूतों से पीटा

Tricity Today | गाजियाबाद श्मशान घाट हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को महिला ने जूतों से पीटा

गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में रविवार की सुबह हुए श्मशान घाट हादसे के लिए आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस हिरासत के बीच एक महिला ने जूतों से पीटा है। मुरादनगर हादसे के मुख्य आरोपी अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में महिला ने जूतों से पीटा है। अचानक महिला पुलिसकर्मियों के बीच पहुंच गई और उसने ठेकेदार अजय त्यागी पर जूते से हमला बोल दिया। इस अप्रत्याशित घटना से पुलिसकर्मी हड़बड़ी में आ गए। पुलिस ने आनन-फानन में अजय त्यागी से महिला को दूर हटाया। दरअसल, पुलिस अजय त्यागी को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजने के लिए पुलिस के एमएमजी जिला अस्पताल में मेडिकल करवाने ले गई थी।

गाजियाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल लाई थी। तभी महिला पुलिस कस्टडी को तोड़ते हुए अजय त्यागी के पास पहुंच गई। महिला ने उसे जूतों से पीटा। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते महिला ने जूते से अजय त्यागी पर कई वार कर दिए। बताया जा रहा है कि इस महिला के पिता की मौत श्मशान हादसे में हो गई है। महिला हादसे में उसके पिता की मौत के कारण क्षुब्ध थी। जिस दौरान यह वारदात हुई पुलिस अजय त्यागी को लेकर अस्पताल जा रही थी।

इसी दौरान कुछ मीडियाकर्मी अजय त्यागी से बात करने लगे। जिसकी वजह से यकायक भीड़ एकत्र हो गई। इसी मौके का फायदा उठाकर महिला हाथ में जूता लिए सीधे अजय त्यागी के पास पहुंची और उसने पलक झपकते ही कई बार अजय त्यागी के सिर और कमर पर जूते बरसा डाले। यह वाकया देखकर पुलिसकर्मी हक्के बक्के रह गए। आनन-फानन में पुलिस वालों ने अजय त्यागी और महिला को अलग किया। इसके बाद महिला मौके पर ही जोर-जोर से विलाप करने लगी। उसने लोगों को बताया कि हादसे में उसके पिता की भी मौत हो गई है।

श्मशान घाट में बनाई गई इमारत अजय त्यागी ने बनाई थी। इसके भ्रष्टाचार की वजह से मेरे पिताजी समेत इतने सारे लोगों की जान चली गई है। महिला अजय त्यागी को फांसी देने की मांग कर रही थी। आपको बता दें कि मुरादनगर श्मशान घाट हादसे के जिम्मेदार मुख्य आरोपी और 25 हजार रूपये के इनामी ठेकेदार अजय त्यागी को गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को मुरादाबाद श्मशान घाट गैलरी की छत गिरने के मामले फरार चल रहे इनामी ठेकेदार अजय त्यागी को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर रासुका लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर कल उनकी तरफ से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है और उसके बाद आज ही उसे अदालत में पेश किया जा सकता है।

गौरतलब है कि रविवार तीन जनवरी को मुरादनगर में एक बुजुग के अंतिम संस्कार के लिए आये लोग बारिश के कारण गैलरी में खड़े हो गये और उसी दौरान उसकी छत गिर गई थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई और करीब 2० घायल हो गये थे।  इस मामले में पुलिस ने मुरादनगर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका सिंह, अवर अभियंता चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष और ठेकेदार अजय कुमार त्यागी के खिलाफ रविवार शाम गैर इरादतन हत्या, भ्रष्टाचार लापरवाही समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.