इस कॉलोनी में बढ़ी प्रॉपर्टी की डिमांड, जीडीए का भरेगा खजाना

Ghaziabad News : इस कॉलोनी में बढ़ी प्रॉपर्टी की डिमांड, जीडीए का भरेगा खजाना

इस कॉलोनी में बढ़ी प्रॉपर्टी की डिमांड, जीडीए का भरेगा खजाना

Tricity Today | Symbolic

Ghaziabad News : जीडीए ने मधुबन बापूधाम कॉलोनी को विकसित करने की कवायद तेज कर दी है। पहले लोग यहां किसानों के दखल के चलते यहां संपत्ति खरीदने या निर्माण करने से कतराते थे। लेकिन अब जीडीए ने बीच की रास्ता निकाल लिया है। जिसके बाद यहां भूखंड स्वामी भवन निर्माण कर सकते है।

किसान कर रहे थे विरोध
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की आवासीय योजना मधुबन बापूधाम कॉलोनी में किसान निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा देते थे। मौके पर पहुंचकर निर्माण का विरोध होने से आवंटी भी भवन निर्माण से बच रहे थे। दरअसल यहां किसानों से मुआवजे को लेकर जीडीए का विवाद चल रहा है, इसी के चलते किसानों ने कई बार यहां निर्माण कार्यों का विरोध किया। हालांकि इस विवाद को काफी हद तक हल कर लिया गया है। यही कारण है कि अब यहां विकास कार्य भी तेज कर दिए हैं।

भवन निर्माण शुरु
जीडीए का कहना है कि अब मधुबन बापूधाम में कोई आवंटी अपने मकान का निर्माण करता है तो किसान उसका निर्माण नहीं रोकेंगे। बताया जा रहा है कि इसके पीछे जीडीए का एक खास रणनीति मानी जा रही है। जीडीए और किसानों में चल रहा विवाद अब काफी हद तक हाल हो गया है। जीडीए ने किसानों से कहा है कि अगर उन्हें कोई परेशानी है तो उसे जीडीए के समक्ष रखें। जीडीए का कहना है कि मुआवजा को लेकर विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।

पुलिस की ली जाएगी मदद
जीडीए द्वारा इस आश्वासन के बाद किसानों के रुख में बदलाव आया है। इसके अलावा फिर भी कोई विवाद होता है। तब पुलिस प्रशासन की भी इसमें मदद ली जाएगी। जीडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मधुबन बापूधाम योजना में विकास कार्य करने में कोई अड़चन नहीं है। आने वाले समय में जल्दी मधुबन बापूधाम कॉलोनी को और अधिक विकसित बनाया जाएगा। इसके अलावा आरओबी का काम पूरा होते ही यहां संपत्ती खरीदने के लिए लोग आकर्षित होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.