जिनके कंधों पर थी शहर की जिम्मेदारी, अव्यवस्था में मिली उनकी हिस्सेदारी

Ghaziabad News : जिनके कंधों पर थी शहर की जिम्मेदारी, अव्यवस्था में मिली उनकी हिस्सेदारी

जिनके कंधों पर थी शहर की जिम्मेदारी, अव्यवस्था में मिली उनकी हिस्सेदारी

Tricity Today | Ghaziabad DM Office

Ghaziabad News (सोनू सिंह पाल ) : इस खबर में हम आपके लिए शहर की दो तस्वीरें लेकर आए है। पहली तस्वीर गाजियाबाद नगर निगम के आयुक्त नितिन गौड़ के घर के बाहर की और दूसरी तस्वीर गाजियाबाद के जिलाधिकारी ऑफिस के बाहर की है। दोनों ही अधिकारियों के कंधों पर शहर की जिम्मेदारी है, लेकिन मौसम की दूसरी बारिश ने शहर की पूरी व्यवस्था चौपट कर दी है। शहरवासियों के लिए घर से लेकर सड़क तक दुश्वारियां खड़ी हो गई है।

पहली तस्वीर : निगम आयुक्त नितिन गौड़ के घर के बाहर
निगम आयुक्त नितिन गौड़ के घर के बाहर और घर के प्रांगण में आज दूसरी बार बारिश का पानी घुस गया। इस एक तस्वीर ने पूरे शहर में व्यवस्थाओं की कलई खोल कर रख दी है। इस प्रकार का दृश्य देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिन कंधों पर शहर की व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आज फिर से उन्हीं के घर में बारिश के पानी ने घुसकर सारी पोल पट्टी खोल दी। हालांकि पानी को हटाने के लिए मोटर लगाई गई है और पानी को निगमायुक्त के घर के सामने से निकाला जा रहा है। लेकिन शहर के बंद पड़े नालों ने बारिश के पानी को शहर में रोक रखा है।
जिनके कंधों पर थी शहर की जिम्मेदारी, अव्यवस्था में मिली उनकी हिस्सेदारीदूसरी तस्वीर : गाजियाबाद जिलाधिकारी ऑफिस के बाहर
दूसरी तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि गाजियाबाद जिलाधिकारी के ऑफिस के बाहर भी पानी जमा है और यहां भी मौसम की दूसरी बारिश ने अपना असर दिखाया है। पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव है। सड़कों पर जमा पानी जाम का भी कारण बन रहा है। सड़कों पर वाहन खराब होकर बंद हो रहे है और लंबे ट्रैफिक जाम का कारण बने हुए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.