रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने छापा मारकर 19 को दबोचा, कई रईसजादे परिवार से

गाजियाबाद से बड़ी खबर : रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने छापा मारकर 19 को दबोचा, कई रईसजादे परिवार से

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने छापा मारकर 19 को दबोचा, कई रईसजादे परिवार से

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपी

Ghaziabad : इंदिरापुरम क्षेत्र में कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्काबार से सात हुक्के और तंबाकू आदि सामान बरामद किया है। सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि इंदिरापुरम स्थित शुक्र चौक के पास अरबन टैरेस रेस्टोरेंट की आड़ में यहां हुक्काबार का संचालन हो रहा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हुक्का बार से 7 हुक्का, 7 चिलम, 7 हुक्का पाइप, 1 किलो कोयला, 300 ग्राम तंबाकू बरामद किया गया। आरोपियों में कई अच्छे परिवारों के लड़के भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
  1. विकास पुत्र नेपाल सिंह निवासी भोवापुर कौशांबी
  2. संदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी इंदिरापुरम
  3. आलोक पुत्र छोटे लाल निवासी विजयनगर 
  4. अमन पुत्र सुरेश निवासी भोवापुर कौशांबी
  5. आसिफ पुत्र शाहनूर निवासी न्याय खण्ड इंदिरापुरम
  6. सुमित पुत्र राम खिलाड़ी निवासी बहरामपुर विजय नगर
  7. सोनू मलिक पुत्र निजामुद्दीन निवासी चमन पार्क दिल्ली
  8. आकिब अंसारी पुत्र जाकिर निवासी गोकलपुरी दिल्ली 
  9. शिवम शर्मा पुत्र उदेश शर्मा निवासी गागौली अपार्टमेंट कौशांबी
  10. अमन पुत्र हामिद निवासी यमुना विहार दिल्ली 
  11. जतिन पुत्र कमल निवासी वैस्ट गोरख पार्क शाहदरा दिल्ली
  12. हुसैन पुत्र कदीर अहमद निवासी डबल स्टोरी वेलकम
  13. सुहेल पुुत्र नसरुद्दीन निवासी दयापुर गोकलपुरी दिल्ली
  14. अकुंरमीना पुत्र सुंदर लाल निवासी जीटीबी इन्कलेव दिल्ली
  15. जुबेर पुत्र जमशेद अली निवासी कालिन्दी कुंज दिल्ली
  16. अतीक पुत्र मुशाक अहमद निवासी बदरपुर दिल्ली
  17. सोहेल पुत्र नईम अहमद निवासी कालिन्दी कुंज दिल्ली
  18. शिवम भग्गो पुत्र बलविन्दर भग्गो निवासी शाहदरा

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.