लॉ की छात्रा ने भाई को करवाया गिरफ्तार, जानिए क्या आरोप लगाया

गाजियाबाद : लॉ की छात्रा ने भाई को करवाया गिरफ्तार, जानिए क्या आरोप लगाया

लॉ की छात्रा ने भाई को करवाया गिरफ्तार, जानिए क्या आरोप लगाया

Google Image | Symbolic Photo

लॉ की स्टूडेंट की शिकायत पर भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती मनपसंद युवक के साथ करना चाहती है, शादी लेकिन परिजन उसके उत्पीडन पर उतर आए हैं। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती कानून की पढ़ाई कर रही है। वह अपने घर से 3 महीने पहले कहीं चली गई थी। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

उसका आरोप है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी और अपनी पढ़ाई घर से अलग रह कर कर रही है। उसने यह भी बताया कि वह एक युवक से शादी करना चाहती है। परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार भाई द्वारा संभावित नुकसान पहुंचाने की आशंका देखते हुए छात्रा के भाई के खिलाफ भारतीय संविधान की 151 के तहत कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही के बाद यदि युवती का भाई या परिवार का और कोई सदस्य उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास या नुकसान पहुंचाता है। उस स्थिति में समुचित धाराएं और जोड़ दी जाती हैं। इसमें गिरफ्तार व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के समक्ष भी पेश किया जाता है, जहां उसे शपथ पत्र देना होता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.