साहिबाबाद की कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशक्कत कर रही है दमकल

BREAKING : साहिबाबाद की कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशक्कत कर रही है दमकल

साहिबाबाद की कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशक्कत कर रही है दमकल

Tricity Today | साहिबाबाद की कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Ghaziabad News : साहिबाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मिली जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस ने फैक्ट्री को खाली करवा लिया है। आग लगने की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे में करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक लिंक रोड़ थाना क्षेत्र के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की साइट चार में हादसा हुआ है। यहां किन्हीं कारणों से एक कैमिकल फैक्ट्री में आग गई है। कंपनी मैनेजमेंट की ओर से पुलिस और दमकल को इस बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही भारी फोर्स और दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। फैक्ट्री को खाली करवा लिया गया है। आग लगने के कारणों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास की दूसरी फैक्ट्रियों को भी खाली करवा दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.