मां अपनी बेटी को बॉयफ्रेंड के सामने करवाती थी निर्वस्त्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी कहानी, बच्ची ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

गाजियाबाद में शर्मसार मामला : मां अपनी बेटी को बॉयफ्रेंड के सामने करवाती थी निर्वस्त्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी कहानी, बच्ची ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

मां अपनी बेटी को बॉयफ्रेंड के सामने करवाती थी निर्वस्त्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी कहानी, बच्ची ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad News : गाजियाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप के होश उड़ जाएंगे। जहां एक मां अपनी बेटी के लिए हर परेशानी से लड़ जाती है। वही मां अपनी बेटी को अपने प्रेमी के सामने निर्वस्त्र होने पर मजबूर कर देती है। इतना ही नहीं पति की गैरमौजूदगी में महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ मैसेंजर पर न्यूड कॉलिंग भी करती है। इस मामले में महिला के पति ने गाजियाबाद कवि नगर थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

पड़ोसियों ने दी थी पहले जानकारी
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में स्थित गोविंदपुरम इलाके में विनोद (बदला हुआ नाम) अपनी पत्नी अनामिका (बदला हुआ नाम), एक बेटा और दो बेटियों के साथ रहता था। विनोद जब नौकरी पर जाता था तो उसके घर पर कुछ लोगों का आवागमन होता था। जिसमें अधिकतर नई उम्र के लड़के थे। इस बात की जानकारी व्यक्ति के पड़ोसियों ने उसको दी। व्यक्ति के पड़ोसियों ने उसको बताया कि उसकी पत्नी देह व्यापार का धंधा करती है। अधिकतर नए-नए लड़कों का आना जाना उसके घर पर रहता है।

घर में लगाए हिडेन सीसीटीवी कैमरे
पड़ोसियों की इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका पता लगाने के लिए विनोद ने अपने घर में हिडेन सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। जिसका एक्सिस अपने मोबाइल में ले लिया। जब विनोद ने सीसीटीवी कैमरे को लाइव देखा तो उसके होश उड़ गए। विनोद ने देखा कि अनामिका उसकी गैरमौजूदगी में अपने बॉयफ्रेंड के साथ न्यूड वीडियो कॉलिंग करती है। अनामिका रोजाना अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई-कई घंटे तक न्यूड कॉलिंग करती है। इतना ही नहीं अनामिका नए लड़कों को अपने घर पर बुलाती भी है।

13 साल की बेटी को बॉयफ्रैंड के सामने करती थी निर्वस्त्र
जब विनोद अपने घर में होने वाली हरकतों को लाइव देख रहा था तो उसने एक ऐसी हरकत देखी जिसे देखकर उसकी आंखों से आंसू आ गए। विनोद ने देखा कि उसकी पत्नी अनामिका अपने बॉयफ्रेंड को घर पर बुलाती है और अपनी 13 साल की बेटी को अपने बॉयफ्रेंड के सामने निर्वस्त्र करके गलत तरीके से छूवाती है। जब उसकी बेटी को उसका बॉयफ्रैंड गलत तरीके से छूता है तो उसकी मां कुछ नहीं बोलती, उल्टा विरोध करने पर मारपीट करती है।

बॉयफ्रेंड से इधर-उधर हाथ लगवाती थी मां
इस घटना को लेकर विनोद ने अपनी 13 साल की बेटी की से बातचीत की तो उसकी बेटी ने पूरी आपबीती अपने पिता को रो-रोकर बता दी। बेटी ने बता दिया कि उसकी मां अपने बॉयफ्रेंड के सामने उसको कपड़े उतारने के लिए बोलती है और ऐसा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट करती है। जब इस मामले में वह जब अपने पिता से कहने के लिए बोलती है तो उसको जान से मारने की धमकी भी दे देती है। उसकी मां उसके कपड़े अपने बॉयफ्रेंड के सामने उतरवा कर इधर-उधर हाथ लगवाती है।

वीडियो को उल्टा फंसाने की धमकी दी
जब विनोद इस बात को सह नहीं पाया तो उसने इस मामले में अपनी पत्नी अनामिका और उसके बॉयफ्रेंड अनुज से बातचीत की। जिसके बाद अनामिका और अनुज ने अपनी गलती मानने के बजाय विनोद को ही उल्टे मुकदमे फंसाने की धमकी और जान से मारने की धमकी देने लगे लेकिन कुछ समय पहले अनामिका पुलिस की कार्रवाई से डरकर घर छोड़कर फरार हो गई। उसका प्रेमी भी फरार है।

पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने कविनगर कोतवाली में अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। विनोद और अनामिका की 13 वर्षीय बेटी ने भी अपनी मां और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ बयान दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, पोस्को एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पति ने वीडियो फुटेज पुलिस को दी है। जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अनामिका और अनुज अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.