भाजपा के रंग में घुलेगा जिला, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले साधने की तैयारी

गाजियाबाद सांसद ने दिया होली मिलन का न्यौता : भाजपा के रंग में घुलेगा जिला, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले साधने की तैयारी

भाजपा के रंग में घुलेगा जिला, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले साधने की तैयारी

Tricity Today | गाजियाबाद सांसद जनरल वीके सिंह

Ghaziabad News : गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह लगातार लोगों से मिलकर उनसे चर्चा कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका टिकट नहीं हुआ है, लेकिन लोगों के बीच में उनकी उपस्थिति लगातार बनी हुई है। लगातार दो बार गाजियाबाद सीट से जीत चुके जनरल वीके सिंह का टिकट पार्टी स्तर पर अटका हुआ है, लेकिन जनरल का मजबूत हौसला उन्हें लोगों के बीच में बनाए हुए है। होली के अवसर पर जनरल ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया है। जिसमें क्षेत्र के लोगों को बुलाया गया है।    

लोकसभा चुनाव के कारण खास होगा प्रोग्राम
लोकसभा चुनाव के समय में होली का पर्व भी राजनीति के सात रंगों में रंगा हुआ नजर आ रहा है। आम चुनावों ने इस बार होली के पर्व को खास बना दिया है। शहर में जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे है। जहां विभिन्न संगठनों से लेकर बहुमंजिला सोसायटी में होली मिलन समारोह का आजोजन किया जा रहा है। वहीं, गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने भी होली मिलन समारोह का आयोजन रखा है। बेशक उनका टिकट पार्टी की तरफ से होल्ड पर है, लेकिन क्षेत्र में उनकी सक्रियता कम नहीं हुई है। वे लोगों के बीच अपनी उपस्थिति को बनाए हुए है। उनके द्वारा होली मिलन समारोह का निमंत्रण दिया जा रहा है।

वीके सिंह ने पूरे जिले को बुलाया
गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के लोगों को होली मिलन समारोह का निमंत्रण भेजा है। इस बार सांसद का निमंत्रण पत्र भी खास है। निमंत्रण पत्र पर होली मिलन कार्यक्रम की सूचना के साथ राम भक्तों के लिए भी एक संदेश है। कार्ड पर सबसे ऊपर "राम भाव के रंग, राम भक्तों के संग" लिखा हुआ है। होली मिलन समारोह का कार्यक्रम कविनगर स्थित केडीबी स्कूल के सामने ट्रिनिटी बैंक्वेट हॉल में रखा गया है। 24 मार्च को सुबह 11:00 बजे होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आगामी होली मिलन समारोह में सभी क्षेत्रवासियों को बुलाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांसद वीके सिंह की बेटी मृणाली सिंह टीम का नेतृत्व कर रही हैं। संसदीय क्षेत्र के लोगों को बुलाने की जिम्मेदारी उनको दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.