नगर आयुक्त और पार्षदों ने कराया टीकाकरण, कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर महापौर ने लिखी चिट्ठी

गाजियाबादः नगर आयुक्त और पार्षदों ने कराया टीकाकरण, कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर महापौर ने लिखी चिट्ठी

नगर आयुक्त और पार्षदों ने कराया टीकाकरण, कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर महापौर ने लिखी चिट्ठी

Tricity Today | नगर आयुक्त समेत कई पार्षदों ने कराया टीकाकरण

गाजियाबाद में कोरोना वायरस का टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। शहर में स्थित नगर निगम कार्यालय में सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाया गया था। इसमें नजीर पेश करते हुए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सबसे पहले वैक्सीन की खुराक ली। उसके बाद अन्य लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें निगम के कर्मचारी और कई पार्षदों ने वैक्सीन की डोज ली। हालांकि निगम के कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों ने टीकाकरण से दूरी बनाए रखी। ज्यादातर अफसरों ने वैक्सीन की खुराक नहीं ली। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजी जाएगी।

महापौर और स्वास्थ्य विभाग ने लिखी चिट्ठी
बताते चलें कि गाजियाबाद नगर निगम के 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों और अफसरों को निशुल्क वैक्सीन की खुराक दी जानी है। लेकिन बाबू हैं कि मानत नहीं। ज्यादातर कर्मचारी टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इसकी जानकारी ऊपरी स्तर पर पहुंची तो मामले ने तूल पकड़ा। बीते दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग और फिर महापौर आशा शर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा। इसमें कर्मचारियों और अधिकारियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराए जाने के लिए कहा गया था। 

नगर आयुक्त ने अगुवाई की
इसी सिलसिले में सोमवार सुबह नगर निगम मुख्यालय में कोरोना वारयस के टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया। अन्य कर्मचारियों के लिए मिसाल पेश करते हुए सबसे पहले नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने टीका लगवाया। इसके बाद मुख्यालय में तैनात प्रकाश विभाग के लिपिक विनोद त्यागी, जलकल लिपिक चौब सिंह, कुलदीप शर्मा, नाजिर पूरन शर्मा, अपर नगरायुक्त के लिपिक किरनपाल सिंह समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने भी वैक्सीन की खुराक ली। 

सभी विभागों के कर्मचारी रहे उपस्थित
इस मौके पर निगम पार्षद माया देवी, राजेंद्र तितोरिया समेत कई पार्षदों ने भी टीकाकरण कराया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और पार्षदों से टीका लगवाने की अपील की। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही जोन में तैनात कर्मचारियों को भी टीका लगवाया जाएगा। इस चरण के आखिर तक योजनाबद्ध ढंग से सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की डोज दे दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.