नगर निगम दुकानों और घरों पर लगा रहा सील, डरकर जमा किए 57 लाख रुपए

गाजियाबाद में सीलिंग का खौफ : नगर निगम दुकानों और घरों पर लगा रहा सील, डरकर जमा किए 57 लाख रुपए

नगर निगम दुकानों और घरों पर लगा रहा सील, डरकर जमा किए 57 लाख रुपए

Tricity Today | कई वर्षों का बकाया जमा नहीं करने पर नियमानुसार निगम की तरफ से सीलिंग की कार्रवाई तेज की गई है।

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर वृहद स्तर पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। आदेश के बाद अब तक शहर में कई प्रतिष्ठानों और मकानों को सील किया जा चुका है। कई वर्षों का बकाया जमा नहीं करने पर नियमानुसार निगम की तरफ से सीलिंग की कार्रवाई तेज की गई है। सीलिंग की कार्रवाई से डरकर लोग बकाया जमा करा रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम की सख्ती का असर है कि निगम अधिकारियों को कई स्थानों पर वसूली भी प्राप्त हुई। 

यह है पूरा मामला
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम का टैक्स विभाग सभी जोन में कार्रवाई कर रहा है। वसुंधरा जोन के अंतर्गत विंडसर क्लब को सील किया गया है। उस पर 85 लाख का बकाया है। कौशांबी तथा वैशाली में भी वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया। वहां भी कई स्टोर सील किए गए हैं। मोहन नगर जोन के अंतर्गत शालीमार गार्डन में एक गोदाम को सील किया गया। इस गोदाम के मालिक पर 1 लाख 53 हजार रुपए का बकाया है। विजयनगर जोन के अंतर्गत राहुल विहार में अभियान चलाया गया। यहां एक गैस एजेंसी को सील किया गया, जिस पर 12 लाख बकाया है। कविनगर जोन में भी स्वदेशी कंपाउंड तथा कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में सीलिंग की कार्रवाई की गई। टैक्स जमा करने वाले लोगों की प्रॉपर्टी से सील हटाई गई। सिटी जोन में भी बड़े स्तर पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यहां केला भट्टा और प्रेम नगर में घरों पर सील लगाई गई।

57 लाख का टैक्स जमा हुआ
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के आदेश पर गाजियाबाद नगर निगम की टीम वृहद स्तर पर सीलिंग की कार्रवाई कर रही है। इसमें हाउस टैक्स वसूली को बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। जहां पर हाउस टैक्स वर्षों से नहीं जमा किया गया, वहां भी कैंप लगाकर हाउस टैक्स वसूल किया जा रहा है। प्रतिदिन पांचो जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र की कार्रवाई रिपोर्ट नगर आयुक्त को दे रहे हैं। गाजियाबाद शहर में कर वसूली को लेकर चल रहे अभियान को देखते हुए कई बकायेदारों ने स्वयं अपना टैक्स जमा करा दिया है। लोगों ने नगर निगम में 57 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.