नगर निगम ने चौक-चौराहे पर चलाया सेनेटाइजेशन अभियान, संकरी गलियों तक पहुंचे कर्मचारी

Ghaziabad: नगर निगम ने चौक-चौराहे पर चलाया सेनेटाइजेशन अभियान, संकरी गलियों तक पहुंचे कर्मचारी

नगर निगम ने चौक-चौराहे पर चलाया सेनेटाइजेशन अभियान, संकरी गलियों तक पहुंचे कर्मचारी

Tricity Today | नगर निगम ने चौक-चौराहे पर चलाया सेनेटाइजेशन अभियान

कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह सतर्क हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। साथ ही जिले में सेनेटाइजेशन का अभियान व्यापक स्तर पर चल रहा है। बुधवार को नगर निगम आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शहर के हर क्षेत्र में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। 

मेयर आशा शर्मा के आदेशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश ने शहर को अलग-अलग जोन में बांटा है। संकीर्ण गलियों, दफ्तरों और बाजारों वाले पांच जोन में छोटी स्प्रे मशीन से सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। शहर के चौराहों, मुख्य मार्गों और व्यस्त सड़कों पर बड़ी गाडिय़ों, टैकरों से सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। वसुंधरा जोन में वैशाली मेट्रो स्टेशन, कौशांबी मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा वैशाली, कौशांबी, यूपी गेट वैशाली सेक्टर-9,जज कॉलोनी, सतपुरा सोसायटी, धौलागिरी सोसायटी, वैशाली, अम्रपाली सोसायटी इंदिरापुरम, प्रेस ग्रीन सोसायटी, नीलपदम कुंज सेक्टर 1, जयपुरिया सोसायटी, ऑलिव सोसाइटी वसुंधरा व अन्य क्षेत्र में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया।

विजय नगर जोन के अंतर्गत सफाई निरीक्षक योगेंद्र की देखरेख में सेनेटाइजेशन संपन्न कराया गया। इलाके के सुंदर पुरी, सेक्टर 9 विजय नगर, सेक्टर 11 प्रताप विहार, सेक्टर 12 प्रताप विहार, गंगाजल गेस्ट हाउस, अंबेडकर नगर, कैलाश नगर मे सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। कवि नगर जोन के अंतर्गत सफाई निरीक्षक नरेंद्र कुमार की देखरेख में कलेक्ट्रेट राजनगर, कोर्ट राजनगर, सेक्टर 6 राज नगर,सेक्टर 3 राज नगर, शास्त्री नगर, संजय नगर सेक्टर 23,कवि नगर  के कई ब्लॉकों में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। 

सिटी जोन के अंतर्गत सफाई निरीक्षक अशोक की देखरेख में गांधी नगर मार्केट, तुरब नगर मार्केट, नवयुग मार्केट, पटेल नगर, जज कंपाउंड जीटी रोड मॉडल टाउन के सामने वह अन्य क्षेत्र में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया। मोहन नगर के सफाई निरीक्षक संजीव की देखरेख में शालीमार गार्डेन एक्सटेंशन 1 व 2, भोपुरा, गरिमा गार्डन, पसोंडा, अर्थला, संजय कॉलोनी राजीव कॉलोनी व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन किया गया। क्षेत्रीय पार्षदों ने भी सेनेटाइजेशन के अभियान में पूरा सहयोग दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.