पानी की गुणवत्ता जाचेंगी माहिलाएं, घर-घर जाकर करेंगी टेस्टिंग

गाजियाबाद नगर निगम की अनूठी पहल : पानी की गुणवत्ता जाचेंगी माहिलाएं, घर-घर जाकर करेंगी टेस्टिंग

पानी की गुणवत्ता जाचेंगी माहिलाएं, घर-घर जाकर करेंगी टेस्टिंग

Tricity Today | गाजियाबाद नगर निगम

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम ने अमृत 2.0 योजना के कार्य के लिए पेयजल गुणवत्ता की जांच करने के लिए 55 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की टीम बनाई गई है। अमृत योजना में कार्य करने वाली महिलाओं को अमृत मित्र का नाम दिया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले पांच जोन के वार्डों में कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिसकी शुरुआत 5 मार्च को राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।

55 महिलाओं की टीम करेगी कार्य
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार जलकल विभाग द्वारा शहर वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य किया जा रहा है। अमृत 2.0 योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की 55 महिलाओं की टीम बनाई गई है, जिसके द्वारा घर-घर जाकर वॉटर टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। महिलाओं को मानदेय भी दिया जाएगा। महिलाओं पर वॉटर टेस्टिंग के लिए ओटी किट होगी। जिसके माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। कहीं भी समस्या पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कार्यवाही भी करेंगे। 

77 में से चुनी गईं 55 महिलाएं 
उक्त कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए 77 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से साक्षात्कार के उपरांत 55 महिलाओं को चुना गया है। जिनको विशेष रूप से ट्रेनिंग भी दी गई है। ट्रेनिंग के दौरान किस किस प्रकार कार्य करना है और किट के माध्यम से विस्तार से बताया गया है। नोडल प्रभारी के रूप में संजय पथरिया परियोजना अधिकारी डुडा भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा समन्वय की कार्यवाही की जा रही हैl

इस क्षेत्रों में होगी पानी की टेस्टिंग
परियोजना अधिकारी संजय पथरिया द्वारा बताया गया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कवि नगर जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 91, कवि नगर वार्ड संख्या 84, राजनगर वार्ड संख्या 71, संजय नगर वार्ड संख्या 67, संजय नगर टू वार्ड संख्या 18, जयपुर मोहन नगर जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 10, डीएलएफ कॉलोनी वार्ड संख्या 73, शालीमार गार्डन वार्ड संख्या 86, राजेंद्र नगर सेक्टर 5 वार्ड संख्या 85, लाजपत नगर वार्ड संख्या 80, राजेंद्र नगर वसुंधरा जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 54 है।

यहां भी होगी पानी की टेस्टिंग
उन्होंने बताया कि इसके अलावा वसुंधरा सेक्टर 1 वार्ड संख्या 77, वैशाली 2 वार्ड संख्या 61, वसुंधरा 2 वार्ड संख्या 74, वसुंधरा तीन वार्ड संख्या 89, वैशाली 3 विजयनगर जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 51 सेक्टर 11 प्रताप विहार, वार्ड संख्या 14 सर्वोदय नगर, वार्ड संख्या 55 प्रताप विहार सेक्टर 11, वार्ड संख्या 58 शिवपुरी, वार्ड संख्या 25 अंबेडकर नगर मे और सिटी जोन के अंतर्गतवार्ड संख्या 96 नेहरू नगर,वार्ड संख्या 9 पटेल नगर 2, वार्ड संख्या 19 पटेल नगर 01,वार्ड संख्या 88 गांधीनगर, वार्ड संख्या 59 चंद्रपुरी में वाटर ट्रीटमेंट का कार्य किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.