Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम राजनगर एक्सटेंशन निवासियों पर सर्विस टैक्स लगाने जा रहा है। नगर निगम ने राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले निवासियों को इसके लिए नोटिस देने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम के अधिकारी की मानें तो केवल राजनगर एक्सटेंशन से 2 करोड़ 23 लाख रुपए सीवर टैक्स के रूप में वसूल किए जाएंगे।
यह है पूरा मामला
गाजियाबाद नगर निगम राजनगर एक्सटेंशन के फ्लैट और भवनों से सीवर टैक्स के रूप में करीब सवा दो करोड़ रुपए की वसूली करेगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने करीब 62 लाख रुपए के टैक्स रिकवरी के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं। निगम चाहता है कि चालू वित्त वर्ष में पूरा टैक्स वसूल कर लिया जाए। दरअसल, नगर निगम अभी तक राजनगर एक्सटेंशन में फ्लैट व मकान से सर्विस टैक्स नहीं वसूलता था। यहां यह सुविधा नगर निगम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से मिल रही थी। मोरटी गांव के पास बने इस सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से सीवर के पानी को शोधित करने का कार्य हो रहा था, लेकिन अब यह वर्क ट्रीटमेंट प्लांट जीडीए ने नगर निगम को ट्रांसफर कर दिया है।
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रांसफर होते ही निगम ने राजनगर एक्सटेंशन कॉलोनी के फ्लैट और मकान मालिकों पर सीवर टैक्स लगा दिया है। इस बारे में नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन से अब सीवर टैक्स वसूला जाएगा। निगम को इस टैक्स वसूली से करीब दो करोड़ 23 लाख रुपए की आमदनी होगी। इसके लिए 62 करोड़ के टैक्स का नोटिस राजनगर एक्सटेंशन निवासियों को दिया जा चुका है।