विधायक के मामा हत्याकांड में पीड़ित परिवार की हटाई सुरक्षा, गवाहों ने किया पलायन

गाजियाबाद : विधायक के मामा हत्याकांड में पीड़ित परिवार की हटाई सुरक्षा, गवाहों ने किया पलायन

विधायक के मामा हत्याकांड में पीड़ित परिवार की हटाई सुरक्षा, गवाहों ने किया पलायन

Tricity Today | विधायक के मामा हत्याकांड

Ghaziabad : मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा की हत्या के मामले में पुलिस की घोर लापरवाही और गैर जिम्मेदारा रवैया सामने आया है। वारदात के करीब 7 माह बाद भी अब पुलिस मुख्य आरोपी गिरीश त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके अलावा पीडि़त परिवार और गवाहों को मिली सरकारी सुरक्षा भी हटा ली गई है। ऐसे में खौफजदा पीडि़त पक्ष ने लोहिया नगर से पलायन कर लिया है। पीडि़त परिवार और गवाहों को अपनी जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। 

विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की 9 अक्टूबर 2020 को लोहिया नगर में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से मुख्य आरोपी गिरीश त्यागी फरार चल रहा है। पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, नरेश त्यागी हत्याकांड में शनिवार को अर्पण चौधरी, विपिन शर्मा और मनोज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।



अर्पण और विपिन शूटर हैं, जिन्होंने नरेश त्यागी को गोली मारी। मनोज ने इन लोगों को हथियार वगैरह मुहैया कराने में मदद की थी। विधायक के बड़े भाई गिरीश त्यागी ने सुपारी देकर कराई थी। गिरीश त्यागी को फरार है, जिसको पुलिस घटना के 7 माह बाद भी पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी है।

वहीं पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। वहीं मृतक के बेटे अभिषेक त्यागी का आरोप है कि आरोपी के पिता सत्तारूढ पार्टी के है, जिसके चलते सभी सुरक्षा हटा गई है। मेरे ताउ के लड़के नवीन त्यागी इस मुकदमें में मुख्य गवाह है, नवीन त्यागी और अविनाश त्यागी ने सुरक्षा के लिए प्रशासन में सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। लेकिन आरोपी गिरिशपाल त्यागी ने राजनीतिक रसूक के चलते शस्त्र लाइसेंस भी बनने नही दिया। जिसके चलते परिवार में दहशत का माहौल है। आरोपी फरार है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.