अपनों के किया मना तो मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू महिला का किया अंतिम संस्कार

Ghaziabad: अपनों के किया मना तो मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू महिला का किया अंतिम संस्कार

अपनों के किया मना तो मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू महिला का किया अंतिम संस्कार

Tricity Today | Symbolic Photo

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में स्थित बेगमाबाद गांव निवासी एक महिला की बीमारी के चलते रविवार की सुबह मौत हो गई। पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने और परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार करने से इंकार करने पर मुस्लिम समाज के लोग आगे आए और उन्होंने बृजघाट ले जाकर हिन्दू रीति रिवाज से महिला का अंतिम संस्कार किया। 

गांव बेगमाबाद स्थित पीपल वाली मोहल्ले में अशोक कुमार कंसल अपनी पत्नी ममता कंसल के साथ रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन पहले ममता कंसल को बुखार आया था। उनको स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन हालात में सुधार नहीं आया। शनिवार सुबह ममता ने घर पर ही दम तोड़ दिया। घर में सिर्फ महिला का पति अशोक कंसल ही है। वह भी काफी बीमार चल रह है। अंतिम क्रिया करने के लिए ग्रामीणों ने इसकी सूचना नजदीकी रिश्तेदारों को दी।

रिश्तेदारों ने कोरोना से मौत की बात कहकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। रिश्तेदारों द्वारा अंतिम संस्कार में शामिल होने से इंकार करने के बाद मोहल्ले में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग सामने आए। उन्होंने महिला की अर्थी तैयार की और शव यात्रा को श्मशान घाट तक ले गए। श्मशान घाट में अंतिम क्रिया करने के लिए स्थान नहीं होने के कारण शव को बृजघाट ले गए। जहां हिन्दू रीति रिवाज से महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.