नगर निगम वसूली से हो रहा मालामाल, अब NDRF ने जमा किए 2 करोड़ 

Ghaziabad News : नगर निगम वसूली से हो रहा मालामाल, अब NDRF ने जमा किए 2 करोड़ 

नगर निगम वसूली से हो रहा मालामाल, अब NDRF ने जमा किए 2 करोड़ 

Google Image | गाजियाबाद नगर निगम

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम इन दिनों टैक्स वसूली कर मालामाल हो रहा है। उसकी तिजोरी तेजी से भर रही है। निगम सरकारी संस्थाओं से भी बकाया संपत्ति कर तथा सर्विस चार्ज वसूल रहा है। इस दौरान ऐसे भवन, जिन पर संपत्ति कर बकाया है, उन पर तेजी से वसूली का कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ भी दो करोड़ 18 लाख की वसूली बकाया थी। लेकिन, अधिकारियों ने यह धनराशि जमा करा दी है। 

सरकारी भवनों से वसूला जा रहा टैक्स
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के भवनों पर बकाया टैक्स को जमा कराने का प्रयास चल रहा है। गाजियाबाद नगर निगम की सीमा के अंतर्गत राज्य सरकार के भवन, जिनकी संख्या 66 है। उनमें से 36 भवनों से संपत्ति कर 107 करोड़ रुपया वसूला जा चुका है। जबकि केंद्र सरकार के 35 भवन, जिनमें 18 भवनों पर बकाया सहित सर्विस चार्ज लगभग 104 करोड़ 57 लाख है। इसमें से 17 भवनों से वसूली की जा चुकी है।

निगम के ठेकेदार काम छोड़कर भागे
नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। जबकि गाजियाबाद नगर निगम में कार्य करने वाले ठेकेदारों का पैसा भी निगम को देना होगा बता दें कि सफाई के कार्य और नाली सड़क बनाने के कार्य करने वाले  निगम के ठेकेदारों के पिछले 2 वर्षों से पेमेंट नही हुई है। ठेकेदारों का कहना है कि यह रकम लगभग 140 करोड़ बनती है। अपनी रकम को डूबता देखकर निगम के कई ठेकेदार काम नही कर रहे है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.