शुक्रवार को कार्यकारिणी चुनाव, शनिवार को होगी हाऊस टैक्स पर चर्चा

लगातार दो दिन होगी बोर्ड बैठक  : शुक्रवार को कार्यकारिणी चुनाव, शनिवार को होगी हाऊस टैक्स पर चर्चा

शुक्रवार को कार्यकारिणी चुनाव, शनिवार को होगी हाऊस टैक्स पर चर्चा

Tricity Today | Ghaziabad Nagar Nigam

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम इस बार लगातार दो दिन तक बोर्ड बैठक चलेगी। दरअसल पिछले दिनों नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य रिटायर हो गए थे, बोर्ड बैठक से पूर्व कोरम पूरा करना जरूरी है। इसलिए शुक्रवार को बोर्ड बैठक में छह नए कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे और शनिवार को हाऊस टैक्स पर चर्चा होगी। बता दें कि नगर निगम अधिकारियों ने टैक्स की जद में आने वाली नई संपत्तियों पर सर्किल रेट के आधार पर हाऊस टैक्स लगाने का प्रस्ताव तैयार कर रखा है। दूसरी ओर नगर निगम पार्षद और महापौर इस बात के खिलाफ हैं। पिछले दिनों पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजकर शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि यदि नगर निगम सर्किल रेट पर संपत्ति वसूलेगा तो मजबूरन उन्हें कोर्ट जाना पड़ेगा।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.