नगर निगम खोलेगा स्वीपर वेलफेयर एकाउंट, मुसीबत में मिलेगी मदद

नगरायुक्त की अच्छी पहल : नगर निगम खोलेगा स्वीपर वेलफेयर एकाउंट, मुसीबत में मिलेगी मदद

नगर निगम खोलेगा स्वीपर वेलफेयर एकाउंट, मुसीबत में मिलेगी मदद

Tricity Today | नगर निगम सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता करते नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम के आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक काफी डायनेमिक अफसर माने जाते हैं और अक्सर नए- नए आईडिया पर काम भी करते रहते हैं। अब नगरायुक्त ने नगर निगम क‌े सफाई कर्मचारियों के लिए क्राईसेस मैनेजमेंट करने का बीड़ा उठाया है। यह क्राईसेस मैनेजमेंट होगा स्वीपर वेलफेयर एकाउंट के जरिए। जी हां नगर निगम एक स्वीपर वेलफेयर एकाउंट खुलवाएगा ताकि कर्मचारियों के हित में पाई-पाई जोड़कर एक बड़ा एमाउंट इकठ्ठा किया जा सके और वक्त जरूरत पड़ने पर कर्मचारी और उसके परिवार की आर्थिक मदद हो सके। स्वीपर वेलफेयर एसोसिएशन अकाउंट से सफाई कर्मचारी को अचानक बीमारी के समय भी लाभ मिल सकेगा।

कर्मचारी परिवारों को अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी
नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि स्वीपर वेलफेयर एसोसिएशन अकाउंट के जरिए कर्मचारियों के परिवार को इस व्यवस्था के जरिए समय - समय पर अन्य सुविधाएं भी प्रदान कराई जाएंगी। नगरायुक्त के इस प्रस्ताव पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एवं सहयोगी संगठनों ने खुशी जाहिर की। नगरायुक्त के निर्देश पर अधिकारियों की एक टीम ने इस प्रस्ताव पर कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही स्वीपर वेलफेयर एसोसिएशन अकाउंट भी खुलेगा तथा कर्मचारी हितों के अन्य मुद्दों पर भी पॉजीटिव निर्णय नगर निगम प्रशासन की ओर से लिए जाएंगे।  

बाहरी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर सख्त हुए नगरायुक्त
सफाई कर्मचारियों के हितों की लड़ाई के नाम पर किसी भी संगठन को नगर निगम परिसर में नहीं घुसने दिया जाएगा। नगरायुक्त विक्रमादित्य ‌सिंह मलिक ने सोमवार को यह निर्देश एक संगठन द्वारा प्रदर्शन किए जाने और हड़ताल को लेकर भ्रामक बयान दिए जाने के बाद उस समय लिया जब नगर निगम के सफाई कर्मचारी संगठनों की ओर से बाहरी संगठन के खिलाफ शिकायत की गई। शिकायत में कहा गया है कि कथित संगठन पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के पावन मौके पर नगर निगम का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों और संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नगरायुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथलेश को निर्देश दिए हैं कि ऐसे फर्जी संगठनों को नगर निगम परिसर में न घुसने दिया जाए। केवल स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ और रजस्टिर्ड सहयोगी संगठन ही नगर निगम सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.