संजय सिंह पर गाजियाबाद पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, इस भाजपा नेता ने की थी शिकायत

BIG BREAKING : संजय सिंह पर गाजियाबाद पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, इस भाजपा नेता ने की थी शिकायत

संजय सिंह पर गाजियाबाद पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, इस भाजपा नेता ने की थी शिकायत

Google Image | Sanjay Singh

Ghaziabad News : आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने संजय सिंह का मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दगेट गेट र्ज करवाते समय भारतीय जनता पार्टी के नेता ने संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

रविवार को निकाली थी तिरंगा यात्रा
आपको बता दें कि बीते रविवार को गाजियाबाद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री शुभम कुमार ने लोनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाते लिए लिखा है कि लोनी बॉर्डर से राशिद गेट तक आम ने तिरंगा यात्रा निकली थी, जिसमें संजय सिंह मौजूद रहे। इस तिरंगा यात्रा में तिरंगा का अपमान किया गया है। 

पुलिस ने करवाया मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस मामले में संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें लोनी बॉर्डर थाने के पास से राशिद अली गेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। दिल्ली के कई विधायक इस यात्रा में शामिल हुए। संजय सिंह ने बताया कि उनके पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
इस तिरंगा यात्रा के दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के बाद संजय सिंह प्रेस वार्ता की थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यों की जमकर सराहना की। जिस तरह से पिछले चुनाव से पहले जो वादे आम आदमी पार्टी ने किए थे। उन सभी वादों और लोगों की उम्मीदों पर पार्टी पूरी तरह से खरी उतरी है। आने वाले चुनाव में भी उनकी पार्टी उभर कर सामने आएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.