अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, दो संचालक समेत 9 गिरफ्तार

गाजियाबाद : अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, दो संचालक समेत 9 गिरफ्तार

अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, दो संचालक समेत 9 गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

साहिबाबाद पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का पर्दाफाश करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो हुक्का बार के संचालक भाई समेत सात ग्राहक हैं। जो छापेमारी के दौरान नशे का सेवन करते हुए पाए गए। इनके पास से पुलिस ने चार हुक्के, आठ प्लास्टिक के पाइप हुक्के में प्रयोग होने वाले, 8 चिलम, तीन पैकेट स्मोकर कोल, दो डिब्बे तम्बाकू के भरे हुए और दो पैकेट स्मोक कोल बरामद किया है। 

साहिबाबाद कोतवाल विष्णु कौशिक ने बताया कि मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि शालीमार गार्डन में एसएम वर्लड के सामने गणेश पान भंडार के नीचे बेसमेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है, जो युवा पीढिय़ों के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर बीती रात पुलिस ने बताए हुए स्थान पर छापेमारी कर दी। छापामारी के दौरान हुक्का में जहां सात युवा नशे का सेवन करते हुए मिले, वहीं हुक्का संचालकों से बार का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सकें। 

उन्होंने बताया कि इस पर वहां मौजूद सभी 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में ललित, सचिन, आशीष कुमार, हिमांशु, दीपक, लोकेश, अभिषेक, निखिल और मोनेश हैं। इनमें ललित और सचिन सगे भाई हुक्का बार का संचालन करते है, जबकि अन्य ग्राहक हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.