प्रॉपर्टी डीलर के घर एक करोड़ की डकैती, महिलाओं और बच्चों को बंदूक की नोक पर रखकर दिया वारदात को अंजाम

Ghaziabad Breaking : प्रॉपर्टी डीलर के घर एक करोड़ की डकैती, महिलाओं और बच्चों को बंदूक की नोक पर रखकर दिया वारदात को अंजाम

प्रॉपर्टी डीलर के घर एक करोड़ की डकैती, महिलाओं और बच्चों को बंदूक की नोक पर रखकर दिया वारदात को अंजाम

Tricity Today | Ghaziabad Breaking

गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में स्थित अंसल कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर छोटे खां के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने 1 करोड़ रुपए की डकैती को अंजाम देकर फरार हो गए। बुधवार की शाम को अंसल कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के घर में हुई 1 करोड़ रुपए की डकैती की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घर में घुसे डकैत बंदूक के बल पर बंधक बनाकर परिवार को 90 लाख रुपए कैश और 10 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। 

पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
डकैती की इतनी बड़ी वारदात होने के बाद पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, सीओ अतुल सोनकर, ट्रॉनिका सिटी के कार्यवाहक थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। हथियारबंद बदमाशों ने छोटे खां, उसके भाई और किराएदार समेत महिलाओं और बच्चों को घर में ही बंदूकों के बल पर बंधक बना लिया था। बंधक बनाने के बाद 6 बदमाश 90 लाख रुपए कैश और 10 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। छोटे खां ने बंधनमुक्त होकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। 

किराएदार और प्रॉपर्टी डीलर से पूछताछ शुरू, चार टीमें गठित
बताया जा रहा है कि छोटे खां के किराएदार को मकान खरीदना था। इसी के लिए उसने पैसे रखे हुए थे। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि डकैती के मामले में जांच की जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर और किराएदार से भी पूछताछ की गई है। इस मामले में ट्रॉनिका सिटी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डकैती का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर डकैती का खुलासा किया जाएगा।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.