लिफ्ट लेने के बाद स्कूटी सवार को मारी गोली, बाद में बोला- 'थैंक यू'

गाजियाबाद : लिफ्ट लेने के बाद स्कूटी सवार को मारी गोली, बाद में बोला- 'थैंक यू'

लिफ्ट लेने के बाद स्कूटी सवार को मारी गोली, बाद में बोला- 'थैंक यू'

Google Photo | पीड़ित अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित लोनी भोपुरा रोड पर दिल्ली 99 सोसायटी के पास सोमवार रात को करीब साढे 10 बजे एक बदमाश ने स्कूटी सवार को लिफ्ट लेने के बाद गोली मार दी। मगर स्कूटी सवार को दर्द का एहसास कुछ दूरी पर जाने के बाद हुआ। घायल ने घटना की सूूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर है। 

पुलिस के अनुसार, पुलिस भी हैंरत में है कि स्कूटी पर लिफ्ट लेने के बाद आरोपी गोली मारकर उतर गया, लेकिन घायल युवक को गोली लगने का पता तक नही चला। जबकि आरोपी कुछ दूर उतरने के बाद थैंक यू बोलकर निकल गया। 

डासना के रहने वाले 25 वर्षीय साजिद का लोनी में नल की टोटियां बनाने का कारोबार है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि लोनी से आ रहे डासना निवासी साजिद ने सोमवार रात एक युवक को लिफ्ट दी थी। 500 मीटर आगे जाने पर जब वह शख्स उतरा तो उसने साजिद को गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साजिद को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। गोली उनके पेट में बाई ओर लगी है। टीला मोड़ थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। साजिद का उपचार चल रहा है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि साजिद को किसने और किस बात पर गोली मारी है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। घायल के होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.