मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई, कई घायलों की हालत बहुत खराब

गाजियाबाद श्मशान घाट हादसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई, कई घायलों की हालत बहुत खराब

मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई, कई घायलों की हालत बहुत खराब

Tricity Today | मुरादनगर के श्मशान घाट हादसे के बाद मलबे में दबे लोग

गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान घाट की छत ढह गई। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। जबकि कम से कम 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। ये सभी लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि जब छत ढही तो बारिश से बचने के लिए कई लोग इमारत के नीचे खड़े थे। इनमें से अधिकतर लोग जयराम के रिश्तेदार थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार हो रहा था। बचावकर्मी यह सुनिश्चित करने के लिए घंटों तक मलबा हटाते रहे कि कहीं कोई और उसमें न फंसा हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मुरादनगर के उखलारसी भेजी गयी है, जहां यह हादसा हुआ है।

अधिकारियों ने रविवार शाम को बताया कि इस घटना में 21 लोगों की मौत होने के अलावा 20 अन्य को घायल अवस्था में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों की संख्या अधिक हो सकती है, क्योंकि कुछ अन्य को उनके रिश्तेदार घटनास्थल से ले गये। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मेरठ के संभागीय आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्षेत्र) को इस घटना के बारे में रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है। 

केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह, पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय भाजपा विधायक अतुल गर्ग ने यहां सरकारी अस्पताल में कुछ घायलों से मुलाकात की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.