विदेशी पर्यटकों को कॉल गर्ल दिलवाने वाली महिला गिरफ्तार, आगरा से लेकर मुंबई तक धर्म बदलकर करती थी धंधा

गाजियाबाद : विदेशी पर्यटकों को कॉल गर्ल दिलवाने वाली महिला गिरफ्तार, आगरा से लेकर मुंबई तक धर्म बदलकर करती थी धंधा

विदेशी पर्यटकों को कॉल गर्ल दिलवाने वाली महिला गिरफ्तार, आगरा से लेकर मुंबई तक धर्म बदलकर करती थी धंधा

Tricity Today | आरोपी महिला गिरफ्तार

Ghaziabad : भारत की खूबसूरती देखने आने वाले विदेशी पर्यटकों को एस्कॉर्ट सर्विस मुहैया कराने वाली महिला को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी महिला बीते 2 साल से आगरा के ताजगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रही थी। जिसके चलते आगरा पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

आगरा पुलिस ने रखा था 20 हजार रुपए का इनाम
गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर उनकी टीम ने शास्त्रीनगर चौराहे के पास नई दिल्ली निवासी दिव्यांशी उर्फ अमनप्रीत कौर उर्फ तबस्सुम फातिमा नामक महिला को गिरफ्तार किया है। दिव्यांशी पर आगरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की थी। जिसके बाद से वह फरार चल रही थी। फरारी के कारण ही आगरा पुलिस ने दिव्यांशी पर 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। 

साथी महिला जेल में पहुंची
सिद्दीकी ने बताया बीती 22 जनवरी को ही क्राइम ब्रांच टीम ने आगरा पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर दिव्यांशी की साथी रश्मि को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रश्मि से पुलिस को दिव्यांशी के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी थी। जिस पर काम करते हुए टीम ने फरार ईनामी महिला दिव्यांशी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

कई राज्यों में फैला है धंधा
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि करीब दो साल पहले आगरा पुलिस ने विदेशी पर्यटकों को एस्कॉर्ट सर्विस मुहैया कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था। इस मामले में आगरा पुलिस ने गैंग की सरगना रोशनी नामक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रोशनी के बाद रश्मि ने धंधे की कमान अपने हाथों मेंं ले ली थी, लेकिन गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच टीम द्वारा रश्मि को जेल भेजने के बाद दिव्यांशी ही गैंग की सरगना बनकर धंधे को अंजाम दे रही थी। दिव्यांशी आगरा पुलिस से बचकर देश के दूसरे हाईप्रोफाइल शहर चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, पुणे और इंदौर के होटल्स में एस्कॉर्ट सर्विस मुहैया कराकर मोटी रकम कमा रही थी। 

हवाई यात्रा से पहुंचती थी दूसरे राज्य
अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि दिव्यांशी हर एक शहर में नाम बदल कर धंधा करती थी। दिव्यांशी के कई नाम सामने आए हैं। वह आगरा से भागकर पहले लखनऊ में छिपी रही और फिर उसने दिल्ली को अपना नया ठिकाना बना लिया। दिव्यांशी के गैंग में कई लड़कियां शामिल हैं। वह हवाई यात्रा के जरिए ही एक शहर से दूसरे शहर में पहुंचती थी। दिव्यांशी ने गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही है।

अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग नाम
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला आगरा में दिव्यांशी के नाम से जानी जाती थी। उसके बाद वह चंडीगढ़ चली गई और वहां पर उसने अपना नाम बदलकर अमनप्रीत कौर रख लिया था। उसके बाद वह मुंबई चली गई और वहां पर अपना नाम बदल कर तबस्सुम फातिमा रख लिया था। शातिर महिला अलग-अलग स्थान पर जाकर अपना अलग-अलग धर्म बदल लेती थी, अब पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। यह इस काले धंधे की आड़ में अभी तक लाखों रुपए कमा चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.