रुड़की में गाजियाबाद की महिला से गैंगरेप, कांवड़ लेकर लौट रही थी पीड़िता

शर्मनाक : रुड़की में गाजियाबाद की महिला से गैंगरेप, कांवड़ लेकर लौट रही थी पीड़िता

रुड़की में गाजियाबाद की महिला से गैंगरेप, कांवड़ लेकर लौट रही थी पीड़िता

Google Image | Symbolic

Ghaziabad News : गाजियाबाद से कांवड़ लेने गई महिला को रुड़की में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस को गश्त के दौरान महिला बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार की रात रुड़की में चेकिंग के दौरान डॉ. भटनागर गली के पास एक महिला बेहोशी की हालत में रोड के किनारे मिली। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को स्थिति में सुधार होने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक मदद के बहाने बाइक पर बैठाकर उसे अपने साथ कमरे पर ले गया। वहां बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की निगरानी के लिए एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल में तैनात हैं। 

बंधक बनाकर गैंगरेप 
महिला ने पुलिस को बताया कि कांवड़ मेले में वह हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद जा रही थी। रुड़की के बोट क्लब के समीप एक शिविर में रुकी थी। मोबाइल चार्ज कराने के लिए वह इधर-उधर घूम रही थी। तभी उसे एक युवक मिला। उसने मोबाइल चार्ज कराने के बहाने उसे अपने कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। उसने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। उसका मोबाइल और छह हजार रुपये भी छीन लिए गए। 

लिखित शिकायत नहीं मिली 
पुलिस के मुताबिक, महिला ने एक आरोपी का नाम बताया है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला ने बयान में गैंगरेप की बात कही है। लेकिन, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उसके परिवारजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने पर महिला से घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.