महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, एक दिन पहले यूपी सरकार ने जारी की नई जनसंख्या नीति

गाजियाबादः महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, एक दिन पहले यूपी सरकार ने जारी की नई जनसंख्या नीति

महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, एक दिन पहले यूपी सरकार ने जारी की नई जनसंख्या नीति

Tricity Today | महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया

गाजियाबाद के नेहरू नगर में स्थित यशोदा अस्पताल में सोमवार, 12 जुलाई की सुबह एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि इसके लिए डॉक्टरों को सफल ऑपरेशन करना पड़ा। चारों नवजात स्वस्थ हैं। उन्हें नर्सरी में रखा गया है। उनकी देखभाल की जा रही है। यशोदा अस्पताल के डॉक्टर इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। दरअसल 4 बच्चों की डिलीवरी में मां और बच्चों की जान को खतरा बना रहता है।

जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई की रात करीब 3 बजे कमला नेहरू नगर, ग़ाज़ियाबाद निवासी एक महिला को लेबर पेन शुरू हुआ। परिजन उसे फौरन लेकर नेहरू नगर में स्थित यशोदा अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी इमरजेंसी में इलाज प्रारम्भ किया गया। प्राथमिक उपचार और जांच के बाद महिला को तुरंत लेबर रूम में ले जाया गया। यशोदा अस्पताल की उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शशि अरोरा और उनकी टीम ने तुरंत मरीज का उपचार शुरू कर दिया।


ऑपरेशन के दौरान वरिष्ठ नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ (मेजर) सचिन दुबे ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध रहे। डॉ शशि अरोरा ने इस गंभीर ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया। महिला ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। इसमें 3 लड़के और 1 लड़की है। जन्म के तुरंत बाद चारों नवजातों को डॉ सचिन दुबे के संरक्षण में नर्सरी में भेज दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि चार बच्चों की डिलीवरी में मां-बच्चों की जान को खतरा बना रहता है। 

सफलतापूर्वक डिलीवरी के बाद नवजातों के लिए अत्याधुनिक नर्सरी और कुशल नेतृत्व की आवश्यकता रहती है। इस अभुतपूर्व सफल ऑपरेशन के लिए यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर के प्रबंध निदेशक डॉ रजत अरोरा ने डॉ शशि अरोरा एवम डॉ सचिन दुबे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नेहरू नगर, गाजियाबाद में स्थित यशोदा अस्पताल का नवजात शिशु विभाग विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि जनपद के लोगों को नवजात शिशु के इलाज के लिए दिल्ली न जाना पड़े।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.