गाजियाबाद में 20 करोड़ की सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त

Ghaziabad News : गाजियाबाद में 20 करोड़ की सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त

 गाजियाबाद में 20 करोड़ की सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त

Tricity Today | गाजियाबाद में 20 करोड़ की सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम भूमाफियाओं से अपनी भूमि खाली करा रहा है। बुधवार को नंदग्राम स्थित अम्बेडकर भवन (सामुदायिक भवन) जोकि बहुत समय से कब्जे में था। संपत्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा भवन को खाली कराया गया, उक्त भवन की भूमि 2000 वर्ग मीटर है। इस भवन की कीमत लगभग 20 करोड़ है।

दोबारा कब्जा होने पर होगी एफआईआर
शहर में नगर निगम की करोड़ों की भूमि पर लोगों का वर्षों से कब्जा है। निगम द्वारा बनाए गए भवनों में लोगों ने कब्जा किया हुआ है। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त के निर्देशन में लगातार नगर निगम अपनी भूमि को कब्जे मुक्त करा रहा है। और जरूरत पड़ने पर भूमाफियाओं को जेल भेजने का कार्य भी किया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल द्वारा शहर में निगम की भूमि कब्जा कराने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पहली बार मे कब्जा मुक्त कराया जाए फिर भूमि पर कब्जा होने पर दोबारा कब्जा हटवाया जाए और फिर भी भूमाफिया न माने तो FIR कराकर जेल भेजने का कार्य होना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.