सड़क हादसे में तुगलपुर गांव की बुजुर्ग महिला की मौत, वाहन का पता लगाने में जुटी पुलिस

नोएडा : सड़क हादसे में तुगलपुर गांव की बुजुर्ग महिला की मौत, वाहन का पता लगाने में जुटी पुलिस

सड़क हादसे में तुगलपुर गांव की बुजुर्ग महिला की मौत, वाहन का पता लगाने में जुटी पुलिस

Google Photo | Symbolic Photo

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के परी चौक के पास बुधवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला को घायल अवस्था में नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के परी चौक के पास एक बुजुर्ग महिला, सावित्री देवी सड़क पार कर रही थीं। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। 

गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतका तुगलपुर गांव की रहने वाली थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.