गाजियाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल की कैलाश अस्पताल में मौत, गौतमबुद्ध नगर से पुराना रिश्ता

दुखद : गाजियाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल की कैलाश अस्पताल में मौत, गौतमबुद्ध नगर से पुराना रिश्ता

गाजियाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल की कैलाश अस्पताल में मौत, गौतमबुद्ध नगर से पुराना रिश्ता

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर में तैनात एक हेड कांस्टेबल की शुक्रवार को नोएडा में मौत हो गई। दरअसल, हेड कांस्टेबल का नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान ही उनकी मौत हुई है। मौत के कारण कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

अलीगढ़ के मूलनिवासी है वेद प्रकाश
नोएडा के थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 44 साल के वेद प्रकाश का नोएडा में स्थित कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान वेद प्रकाश ने शुक्रवार की दोपहर को दम तोड़ दिया। वेद प्रकाश मूलरूप से उत्तर प्रदेश में स्थित अलीगढ़ के रहने वाले थे। 27 नवंबर को वेद प्रकाश के परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। 

ग्रेटर नोएडा में रहता है परिवार
थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। बताया जाता है कि वेद प्रकाश पूर्व में नोएडा में भी तैनात रहे थे और मौजूदा समय में ग्रेटर नोएडा में मकान बनवाकर परिवार सहित रह रहे थे। उनकी फिलहाल तैनाती जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर में थी। वह पूर्व में भी मूर्छित होकर एक दो बार गिर चुके थे। जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.