जिले के गांवों में 9 मई तक चलेगा होम सर्वे अभियान, कोरोना को हराने के लिए बनी यह योजना

गाजियाबाद प्रशासन की बड़ी पहल: जिले के गांवों में 9 मई तक चलेगा होम सर्वे अभियान, कोरोना को हराने के लिए बनी यह योजना

जिले के गांवों में 9 मई तक चलेगा होम सर्वे अभियान, कोरोना को हराने के लिए बनी यह योजना

Tricity Today | ट्रेनिंग लेतीं आशा कर्मी

गाजियाबाद जिला प्रशासन अब जिले के गांवों में भी कोरोना को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बना रहा है। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है। जनपद में कोविड के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए आशाओं ने होम सर्वे शुरू कर दिया है। यह सर्वे 9 मई तक चलेगा। सर्वे के दौरान आशा घर में मौजूद सभी सदस्यों को कोविड के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं। अगर किसी घर में कोविड के लक्षण वाले सदस्य मिल रहे हैं, तो उस घर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई दवा की किट दी जा रही है। साथ ही किट में उपलब्ध दवा को खाने का तरीका बता रही हैं। 

उन्हें घर के अन्य सदस्यों से अलग रहने की सलाह भी दे रही हैं। आशा ऐसे घरों के बाहर चॉक से पी का साइन भी बना रही हैं। इसके साथ होम सर्वे के लिए एचएच लिखकर तारीख डाल दी जाती है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि जनपद में यह अभियान 9 मई तक चलेगा। मुरादनगर के पुरपुर्सी गांव में आशा संगिनी रजनी ने अपने साथ काम कर रही 7 आशाओं के साथ अभियान की शुरूआत कराई। अभियान शुरू करने से पहले रजनी ने अपने साथ काम करने वाली सभी आशाओं को हाथ धोने के सुमन फॉर्मूले के बारे में विस्तार से बताया। 

उन्होंने आशाओं को फार्मूले से हाथ धोकर दिखाए और होम सर्वे के दौरान घर-घर जाकर सभी को हाथों की सफाई, मॉस्क और दो गज की दूरी के बारे में विस्तार से समझाने की बात कही। रजनी बताती हैं कि जब भी किसी अभियान की शुरूआत होती है तो सीएचसी में आशाओं का संवेदीकरण किया जाता है। लेकिन उसके बाद वह खुद भी अपनी टीमों को घर में बैठाकर पूरा प्रशिक्षण देने का प्रयास करती हैं। अभियान की शुरूआत से पहले ऐसा ही किया गया। 

आशाओं में सीमा, पूनम, गायत्री, प्रीति, ऊषा, पंकज, कविता, ब्रहमवती और कुसुम को बैठाकर कोविड प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी गई और हाथ धोने का सही तरीका हाथ धोकर बताया गया। सही तरीका याद रखने के लिए फॉर्मूला भी बताया गया। संगिनी रजनी का कहना है कि कोविड के चलते टीमों के साथ उस तरह से मीटिंग नहीं हो पा रही हैं। सामान्य दिनों में हर माह एक-दो मीटिंग कर लिया करती थीं। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन वह अपनी टीम के साथ पुरपुर्सी और सैंतली गांव में होम सर्वे पर रहीं। हालांकि अभियान लगातार 9 मई तक जारी रहेगा।
p;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.