महिला से पैसे के लेनदेन में पति का किया अपहरण, फिरौती में मांगे 19 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

गाजियाबाद : महिला से पैसे के लेनदेन में पति का किया अपहरण, फिरौती में मांगे 19 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

महिला से पैसे के लेनदेन में पति का किया अपहरण, फिरौती में मांगे 19 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad : कविनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला से लेनदेन के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति का अपहरण कर लिया है। जिसके बाद महिला ने इस मामले की रिपोर्ट कविनगर थाने में दर्ज कराई। फिर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन में से एक आरोपी को पकड़ पति को सुरक्षित बरामद कर लिया। अभी दो आरोपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी का कहना है कि महिला से कई बार रुपय मांगने के बाद भी वह लौटा नहीं रही थी। जिसके बाद उन्होंने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।

19 लाख रुपय की फिरौती मांगी
कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी अक्षय चौधरी मेरठ के शालीमार गार्डन टू का निवासी है। वहीं उसके दोनों दोस्त राजा चौधरी और शामली निवासी रफ्तार सिंह अभी फरार है। उन्होंने बताया कि कविनगर निवासी प्रियंका नाम की महिला ने अक्षय से कुछ पैसे उधार लिए थे। वहीं, पूछताछ के दौरान अक्षय ने बताया कि उसने महिला से कई बार पैसे मांगे, लेकिन वह लौटाने को तैयार नहीं थी। जिसके चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके पति नीरज के अपमान किया। जिसके बाद उन्होंने प्रियंका से 19 लाख रुपय की फिरौती मांगी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो आरोपी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.