सपा-रालोद का टिकट देने के नाम पर महिला नेत्री ने ठगे 50 लाख रुपए, पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

गाजियाबाद : सपा-रालोद का टिकट देने के नाम पर महिला नेत्री ने ठगे 50 लाख रुपए, पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

सपा-रालोद का टिकट देने के नाम पर महिला नेत्री ने ठगे 50 लाख रुपए, पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad News : आगामी विधासभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का टिकट दिलवाने के नाम पर महिला नेत्री रीता चौधरी ने रिटायर्ड डीएसपी सेंसर पाल सिंह से 50 लाख रुपए की मोटी रकम हड़प ली। पीड़ित डीएसपी के मुताबिक उसके बाद आरोपी महिला टिकट दिलवाने और उनके पैसे लौटाने के बजाय अपना मोबाइल बंद कर रूपोश हो गई। ठगी का पता चलने पर उन्होंने न्याय पाने के लिए पुलिस से सहायता मांगी। 

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत
मेरठ निवासी रिटायर्ड डीएसपी सेेंसरपाल सिंह ने बताया कि किसी ने उनकी पहचान पन्नापुरी हापुड़ देहात निवासी सपा नेत्री रीता चौधरी से करवाई थी। एक साजिश के तहत आरोपिता ने उन्हें गाजियाबाद सदर सीट से सपा रालोद गठबंधन का टिकट दिलवाने का झांसा देकर उनसे 50 लाख रुपए ठग लिए है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा तहरीर दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.