रोजाना बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक, वार्तालोक सोसायटी में सफाई कर्मचारी को बनाया शिकार

गाजियाबाद : रोजाना बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक, वार्तालोक सोसायटी में सफाई कर्मचारी को बनाया शिकार

रोजाना बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक, वार्तालोक सोसायटी में सफाई कर्मचारी को बनाया शिकार

Google Image | वार्तालोक सोसायटी में कुत्तों ने सफाई कर्मी को बनाया अपना शिकार

Ghaziabad : दिन पर दिन कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। एओए ने अपने स्तर पर नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की है, लकिन अभी तक कोई भी कार्यवाई शुरू नहीं हुई हैं। ऐसा ही एक और मामला वसुंधरा सेक्टर 4 सी स्थित वार्तालोक सोसायटी से आया हैं। जहां बृहस्पतिवार सुबह को सोसाइटी में कूड़ा उठाने पहुंचे सफाई कर्मचारी को कुत्ते ने काट लिया। लोगों ने कर्मचारी की मदद की और ट्रीटमेंट के लिए भेज दिया। 

कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी पर किया कुत्तो ने हमला 
निवासियों ने बताया कि कूड़ा उठाने वाला यासीन रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह को सोसाइटी में प्रवेश कर रहा था। तभी कुत्ते ने उसपर झपटा मर दिया। इसके अलाव एक कुत्ते ने यासीन के पैर पर भी हमला किया। यासीन के पैर को लोगो की मदद से छुड़वाया गया। 

 घरेलू सहायिकाओं को भी काट चुके हैं कुत्ते 
कई बार कुत्ते झुण्ड में होते हैं। जिससे लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता हैं। सोसाइटी के निवासियों का कहना हैं कि इलाके में कुत्तों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू सहायिकाओं को भी कुत्ते काट चुके हैं। इसकी शिकायत लोगों ने एओए और नगर निगम अधिकारियों से भी की लकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई हैं। एओए भी अपने स्तर से नगर निगम से शिकायत कर चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्यवाई शुरू नहीं की गई हैं। 

घर से बाहर जाने में लोगों को लग रहा डर 
एओए पदाधिकारियों का कहना है कि सोसाइटी में लगभग 15 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। रह रहें लोगों का कहना हैं कि दिन पर दिन गली में घूमने वाले कुत्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.