इन्द्र विक्रम सिंह ने संभाली कुर्सी, पांच सितारा होटल में दी गई पूर्व डीएम आरके सिंह को विदाई

Ghaziabad News : इन्द्र विक्रम सिंह ने संभाली कुर्सी, पांच सितारा होटल में दी गई पूर्व डीएम आरके सिंह को विदाई

इन्द्र विक्रम सिंह ने संभाली कुर्सी, पांच सितारा होटल में दी गई पूर्व डीएम आरके सिंह को विदाई

Tricity Today | इन्द्र विक्रम सिंह

Ghaziabad News : गाजियाबाद के जिलाधिकारी रहे राकेश कुमार सिंह का स्थानान्तरण कानपुर नगर में जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। वहीं, अलीगढ़ के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आज गुरुवार को कौशाम्बी स्थित एक पांच सितारा होटल में जिला प्रशासन की ओर से राकेश कुमार सिंह का विदाई और इन्द्र विक्रम सिंह के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया।

यह है पूरा मामला
आज साल-2010 बैच के आईएएस अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने बाद नवनियुक्त डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यभार सम्भालते ही कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों का परिचित लिया। उन्होंने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में जागरूक सोच का विकास होता है और हमें अपने कार्य के प्रति नये-नये गुणवान विचार आते हैं। नवागत डीएम ने सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने और कार्य समय से पूरा करने के लिए कहा। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने जन शिकायतें सुनीं और सम्बंधित अधिकारियों को जल्द गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

कार्यप्रणाली से अवगत कराया 

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि देश-प्रदेश के विकास में सहयोग करते हुए जिले का विकास और जनसेवा के लिए प्रयत्नरत रहूंगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जन शिकायतों के निराकरण और जन सुविधाएं दिलाने के लिए हर समय तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर पूर्व के अधिकारियों द्वारा काफी तैयारियों की गयी हैं। उनका जायजा लेते हुए उन तैयारियों को और बेहतर किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुधार के कार्य कराए जाएंगे। साथ ही सभी के सहयोग से जनता में जागरूकता लाने का कार्य किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.