बदमाश की गोली लगने से घायल हुए मेरठ के दरोगा, अस्पताल में चल रहा इलाज

Ghaziabad News : बदमाश की गोली लगने से घायल हुए मेरठ के दरोगा, अस्पताल में चल रहा इलाज

बदमाश की गोली लगने से घायल हुए मेरठ के दरोगा, अस्पताल में चल रहा इलाज

Tricity Today | बदमाश की गोली लगने से घायल हुए मेरठ के दरोगा

Ghaziabad News : कार चुराकर भाग रहे बदमाशों ने मेरठ पुलिस के दरोगा को गोली मार दी। गोली दरोगा के सीने के आरपार हो गई। घायल दरोगा को वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर ने बताया कि गोली लगने के बाद उनका काफी खून बह चुका है, उन्हें 'ओ' पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है। 

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के विभिन्न थाने और चौकियों में तैनात रहे दरोगा मुनेश कसाना को मेरठ स्थित कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को तड़के करीब 3 बजे बदमाशों का पीछा करते समय गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए पार हो गई। जिनका ऑपरेशन गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने और प्रहलाद गढ़ी चौकी इंचार्ज रहे दरोगा मुनेश कसाना का तबादला कुछ समय पहले मेरठ कर दिया गया था। मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र पुलिस चौकी इंचार्ज के तौर पर तैनात दरोगा सोमवार देर रात कार चुराकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनके सीने को चीरते हुए निकल गई। घायल दरोगा को गाजियाबाद स्थित मैक्स वैशाली में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से घायल दरोगा की हालत नाजुक बताई जा रही है। मैक्स के डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से उनका काफी खून बह चुका है। उन्हें 'ओ' पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.