Tricity Today | मेरठ तिराहे पर पुष्प वर्षा करतीं मेयर सुनीता दयाल और अधिकारी
Ghaziabad News : गाजियाबाद में आज कांवड़ उत्सव चरम पर दिखा। मेयर सुनीता दयाल संग तमाम अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर पुष्प वर्षा की। इसके अलावा मुरादनगर गंगनहर पर भी अधिकारी पुष्प वर्षा करते देखे गए। पुष्प वर्षा के चलते कांवड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। मेयर और अधिकारियों के चेहरे में का तेज बता रहा था कि कांवड़ यात्रा का असली स्वागत किया होता है। कांवड़ियों और अधिकारियों के बीच अभिभादन के क्षण में देखने वाले थे। कल शिवरात्रि है, भोले के भक्त शिवालयों की ओर रुख कर रहे हैं। गाजियाबाद और आसपास के भक्त जो दूधेश्चरनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करेंगे और वे हाजिरी का जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं। पूरा शहर भोले के रंग में नजर आ रहा है।
शिवभक्तों पर पुष्प वर्ष से आनंद की प्राप्ति होती है : डीएम
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा से अदभुत आनंद की प्राप्ति होती है। कांवड़ यात्रा के लिहाज में गाजियाबाद एक महत्वपूर्ण जनपद है, शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद आते हैं और लाखों की संख्या में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक जाते हैं। हरिद्वार से यहां तक आने में कांवड़ियों को थकान, अनिन्द्रा, पैरों में छाले सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए हमें अपना जनपद उसी के अनुरूप तैयार करना होता है।
गाजियाबादवासी दिल खोलकर खुलकर करते हैं कांवड़ियों की सेवा
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कांवड़ियों की सेवा में तमाम सरकारी विभाग दिन रात एक किए हुए हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के चेहरे पर थकान का शिकन नहीं है। इसी प्रकार यहां व्यापारी और कारोबारी भी कांवड़ियों की दिल खोलकर सेवा कर रहे हैं। तमाम लोगों के सहयोग से कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने और आराम करने की व्यवस्था की गई है। पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, सिविल डिफेंस, समाजसेवी एनजीओ सहित सभी पूर्ण सहयोग करते हुए कांवड़ यात्रा को सम्पन्न कराने में विशेष योगदान दे रहे हैं।
पुष्प वर्षा में यह अधिकारी भी रहे शामिल
महापौर सुनीता दयाल और जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के अलावा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त अरूण सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्यों ने मेरठ तिराहे पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इससे पहले जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने गंगनहर घाट पर नगर पालिका परिषद मुरादनगर के प्रशासनिक कैम्प में शिव भक्त कांवड़ियों पर फूल बरसाए। मुरादनगर में जिलाधिकारी ने ने पत्रकारों से वार्ता कर उनके सहयोग की भी प्रशंसा की।