कौशांबी डिपो बनेगा फाइव स्टार, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Ghaziabad News : कौशांबी डिपो बनेगा फाइव स्टार, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

कौशांबी डिपो बनेगा फाइव स्टार, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Google Image | Symbolic

Ghaziabad News : आने वाले समय में कौशांबी बस अड्डे को विकसित करने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान कौशांबी डिपो की 150 क्षेत्रीय और लंबी दूरी की 8 साल पुरानी तक बसों का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से किया जाएगा। वहीं, बाकी बसों का संचालन आनंद विहार से किया जाएगा।

लंबे रूट की 250 से अधिक बसों का संचालन आनंद विहार से होगा 
कौशांबी बस अड्डे से 400 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन अब बस अड्डे को पीपीपी मॉडल में विकसित किया जाना है। जिसका निर्माण कार्य 2 महीने बाद शुरू किया जाएगा। इस कारण डिपो की बसों को दूसरी जगह से चलाना पड़ेगा। इसको लेकर जगह तलाशी जा रही है। पीआरएम शिव बालक ने बताया कि 2 महीने बाद से 150 क्षेत्रीय और लंबी दूरी के लिए जाने वाली 8 साल तक पुरानी बसों का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय कौशांबी से किया जाएगा। जिसके के लिए यात्रियों को अलग से चार्ज नहीं दे रहा होगा। बाकी लंबे रूट की 250 से अधिक बसों का संचालन आनंद विहार से किया जाना है।

यात्रियों को बस ढूढ़ने में हो आसानी 
पीआरएम शिव बालक ने बताया कि कार्यालय से कुछ दूरी पर उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम का खाली प्लॉट है। जिसको लेकर संबंधित प्लॉट मालिक से बात करने की कोशिश की जा रही है अगर बात बन जाती है तो क्षेत्रीय और लंबी दूरी की पुरानी बसें इसी स्थान से संचालित होंगी। इससे यहां से जाने वाले यात्रियों को बस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

पीपीपी मॉडल में इस तरह विकसित किया जाएगा
कोसांबी बस डिपो को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल (Public Private Partnership mode) पर विकसित किया जाएगा। जिसमें बस मिलने के अलावा दुकान शॉपिंग मॉल आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। बस अड्डे को 99 साल की लीज पर 1 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब पर दिया गया है। बस अड्डे को पीपीपी मॉडल पर विकसित होने में लगभग 2 साल लगेंगे।

इन स्थानों पर जाने वाली क्षेत्रीय बस
मेरठ, कोसांबी, वैशाली, साहिबाबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर की सभी बसें होंगी। वही, लंबी दूरी पर जाने वाली 8 साल पुरानी बसें जो कि मुरादाबाद बरेली लखनऊ आजमगढ़ प्रयागराज आगरा सहित अन्य रूट की 8 साल तक पुरानी बसें संचालित होंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.