शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, महिला ने लगाया धर्म छिपाकर शारीरिक शोषण का आरोप

Ghaziabad News : शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, महिला ने लगाया धर्म छिपाकर शारीरिक शोषण का आरोप

शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, महिला ने लगाया धर्म छिपाकर शारीरिक शोषण का आरोप

Google Image | symbolic Image

Ghaziabad News : एक व्यक्ति पर धर्म छिपाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए महिला ने थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि पहले उसने अपना धर्म छुपाया फिर शादी का झांसा देकर कई माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। अब महिला ने थाने में शिकायत देकर आरोपी को सजा देने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला
मसूरी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में अशोक नगर गार्डन एंक्लेव निवासी अनस खान पर आरोप है कि उसने अपना नाम और धर्म छुपाकर महिला से मोहब्बत करने का दिखावा किया और शादी का झूठा भरोसा देकर कई माह तक रेप करता रहा। जब पीड़िता ने अनस से शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया और उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे डाली। अपनी इज्जत खोकर होश में आई महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ मसूरी थाने में तहरीर दी है। 

क्या कहती है पुलिस
मसूरी थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस बाबत एसीपी मसूरी नरेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके इस आपराधिक घटना की जांच शुरू कर दी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसीपी ने बताया कि रेप के वांछित अभियुक्त को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.