गाजियाबाद वालों के लिए संपत्ति खरीदना हुआ महंगा, इतने प्रतिशत बढ़े जमीन के दाम

जरूरी खबर : गाजियाबाद वालों के लिए संपत्ति खरीदना हुआ महंगा, इतने प्रतिशत बढ़े जमीन के दाम

गाजियाबाद वालों के लिए संपत्ति खरीदना हुआ महंगा, इतने प्रतिशत बढ़े जमीन के दाम

Tricity Today | Ghaziabad City

Ghaziabad News : करीब 6 साल बाद जिले में नया सर्किल बुधवार यानी आज से लागू होगा। इसके तहत संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा। छह से 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। एनएच-9 के चौड़ीकरण और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे बनने के बाद एनएच-9  के किनारे स्थित गांवों और सोसायटियों में संपत्ति खरीदना सबसे अधिक महंगा हुआ है। 

जिला प्रशासन ने मांगी थी आपत्ति
गाजियाबाद जिले में सर्किल रेट में औसतन 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। बीते 29 जुलाई 2022 को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची कलक्ट्रेट सहित तीनों तहसीलों में चस्पा कर आपत्ति मांगी गई थी, जिनका निस्तारण किया जा चुका है। इसके बाद जिलाधिकारी ने किसानों के साथ बैठक की और प्रस्तावित सर्किल रेट में आंशिक संशोधन कराया। संशोधन के बाद नए सर्किल रेट को लागू करने के लिए उन्होंने सहमति दी। 

रैपिड ट्रेन और मेरठ रोड से बढ़े दाम
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में आखिरी बार वर्ष 2016 में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद पिछले 2 साल कोरोना के कारण सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया था। पिछले 6 साल में जिले में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। एक तरफ जहां हाइवे बने हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन के संचालन के लिए आरआरटीएस कारिडोर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जिस कारण मेरठ रोड और एनएच-9 के किनारे संपत्ति खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। इस कारण इन दोनों स्थानों पर सर्किल रेट अधिक बढ़ाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.