रालोद से गठबंधन कर भाजपा साधेगी एक तीर से कई निशाने, वेस्ट यूपी में बदलेंगे समीकरण 

गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव 2024 : रालोद से गठबंधन कर भाजपा साधेगी एक तीर से कई निशाने, वेस्ट यूपी में बदलेंगे समीकरण 

रालोद से गठबंधन कर भाजपा साधेगी एक तीर से कई निशाने, वेस्ट यूपी में बदलेंगे समीकरण 

Tricity Today | रालोद और भाजपा गठबंधन से बदलेंगे समीकरण

Ghaziabad News : लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद होने में अब कुछ ही समय शेष है। सभी राजनीतिक पार्टियों अपनी रणनीति को दुरुस्त करने में लगी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के बीच बने नए समीकरण के बाद सरगर्मियां है कि राष्ट्रीय लोकदल के 9 विधायकों में से दो विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भविष्य में रालोद के दो विधायक लखनऊ में योगी सरकार को गति देने का काम करेंगे। माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में जातीय समीकरण को साधने की भी कोशिश की जाएगी। अगर यह सब होता है तो प्रदेश की विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। 

पिता अजीत सिंह की राह पर जयंत चौधरी 
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बनते बिगड़ते समीकरण के बीच भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की। भाजपा के इस दांव ने दोनों दलों के बीच की खाई को पाटने का काम किया। राष्ट्रीय लोकदल पूर्व में एनडीए गठबंधन का हिस्सा रह चुका है। उस समय रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का एनडीए से मोहभंग हो गया और उन्होंने यूपीए सरकार का दामन थाम लिया था। एक बार फिर से समीकरण बदले हैं। नए समीकरण में राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एनडीए के साथ जाने के संकेत दिए हैं। इस निर्णय के बाद जहां भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर मजबूत हुई है वही संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रीय लोकदल को भी एनडीए में शामिल होने पर संजीवनी मिल सकती है।

रालोद कोटे से एक मुस्लिम विधायक बन सकता है मंत्री 
इस बदले समीकरण से भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने जहां रालोद के साथ गठबंधन करके जाट वोट पर कब्जा जमाया है वहीं अब वह रालोद के जरिए मुस्लिम और गुर्जर वोट बैंक को भी लुभाने में लगी है। गाजियाबाद की सीमा से लगे क्षेत्र में पूर्व मुस्लिम विधायक ने बताया कि रालोद ने एनडीए के साथ गठबंधन करके उन मुस्लिम नेताओं के लिए भी सरकार में दरवाजे खोल दिए हैं जो सीधे तौर पर भाजपा में शामिल नहीं हो सकते थे। अब वे नेता भी रालोद के जरिए सरकार का हिस्सा बन सकते हैं। रालोद के वर्तमान में 9 विधायक है। जिसमें से दो विधायक मुस्लिम हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से एक को रालोद और भाजपा के गठबंधन के बाद प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री पद मिल सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.