गैंगरेप के दोषियों पर भड़के लोनी विधायक, दरिंदों को यमलोक भेजकर घरों पर चलाएं बुलडोजर

Ghaziabad News : गैंगरेप के दोषियों पर भड़के लोनी विधायक, दरिंदों को यमलोक भेजकर घरों पर चलाएं बुलडोजर

गैंगरेप के दोषियों पर भड़के लोनी विधायक, दरिंदों को यमलोक भेजकर घरों पर चलाएं बुलडोजर

Tricity Today | विधायक नंद किशोर गुर्जर

Ghaziabad News : लोनी में 10 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप के मामले में स्थानीय विधायक भड़क गए। उन्होंने आरोपियों को यमलोक पहुंचाने और घर पर बुलडोजर चलाने को कहा। बता दें कि बच्ची घर के पास एक बारात देखने गई थी। इस मामले में दो आरोपियों जाकिर (28 वर्ष) और निजाम (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस से अपील की है कि इस प्रकार के मामले में दोनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे तोड़ा जाना चाहिए। विधायक ने इसे जघन्य अपराध बताते हुए आरोपियों को यमलोक भेजने की भी मांग पुलिस से की है।

यह है पूरा मामला
लोनी थाना क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय किशोरी घर से बारात देखने के लिए राशिद अली गेट के पास गई थी। वहां उसे दो युवक मिले और किशोरी को घर छोड़ने की बात बोलकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि किशोरी के साथ गाड़ी में गैंगरेप किया गया। दोनों युवक पीड़िता को घर के पास सड़क पर फेंक कर भाग गए। किसी प्रकार घर पहुंची किशोरी ने इसकी सूचना अपनी मां को दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी निजाम को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। 

विधायक ने की बुलडोजर चलाने की मांग
लोनी विधायक ने कहा कि 10 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप दुखद और जघन्य अपराध है। इससे पहले भी लोनी पुलिस ने तमाम अपराधियों पर कार्रवाई की है। इस मामले में भी कार्रवाई की गई है। निकट भविष्य में यदि किसी ने इस प्रकार का दुस्साहस किया तो उसका अंजाम इसी प्रकार का होगा। विधायक ने कहा कि यहां बड़े स्तर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी रहते हैं, एक बड़ा अभियान चलाकर इनका सफाया करने की आवश्यकता है। इस मामले में गैंगरेप के दोषियों का मकान ढहाया जाए। इनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें यमलोक भेजने का कार्य पुलिस को करना चाहिए। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी निजाम को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा है। जबकि दूसरे आरोपी जाकिर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.