शामली के दो फुटिया अजीम मियां के लिए आया ढाई फुटिया लड़की का रिश्ता, जानिए कौन बनेगी दुल्हन

कुछ हटके : शामली के दो फुटिया अजीम मियां के लिए आया ढाई फुटिया लड़की का रिश्ता, जानिए कौन बनेगी दुल्हन

शामली के दो फुटिया अजीम मियां के लिए आया ढाई फुटिया लड़की का रिश्ता, जानिए कौन बनेगी दुल्हन

Tricity Today | शामली के दो फुटिया अजीम मियां के लिए आया ढाई फुटिया लड़की का रिश्ता

उत्तर प्रदेश के शामली शहर में रहने वाले और केवल 2 फुट लंबे अज़ीम मंसूरी के लिए गाजियाबाद के एक परिवार ने अपनी बेटी के साथ रिश्ते का प्रस्ताव भेजा है। अज़ीम मंसूरी ने 9 मार्च को महिला थाने पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। उसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसके बाद यह मामला वायरल हो गया और गाजियाबाद के एक परिवार ने अपनी बेटी के साथ रिश्ते का प्रस्ताव भेज दिया। 

अजीम मंसूरी के लिए जिस लड़की का रिश्ता भेजा गया है। वो लकड़ी करीब 25 साल की है और उसकी लम्बाई ढाई फीट है। रिश्ते की बात सामने आने के बाद अजीम को काफी ख़ुशी है। हालांकि अजीम के परिजनों ने लड़की के लिए समय मांगा है। उम्मीद है कि अजीम और गाजियाबाद निवासी लकड़ी की शादी जल्द होगी। आपको बता दें कि 26 साल के अजीम 9 मार्च को घोड़ी पर चढ़े थे। वह न केवल घोड़ी चढ़े बल्कि जमकर नाचे भी थे। जब अजीम मियां का यह वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया तो अब उनके लिए रिश्ता आया है। 

केवल पांचवीं तक पढ़ाई की है
अजीम मंसूरी ने बताया, वह छह भाई-बहन हैं और सबसे छोटे हैं। जब वह पांचवीं में पढ़ते थे तो उनके कद को लेकर सब मजाक उड़ाते थे। एक दिन स्कूल में बच्चों ने सारी हद पार कर दीं और उन्होंने परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी। उसके बाद वह अपने एक भाई के साथ कॉस्मेटिक शॉप में बैठने लगे। उनके पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अजीम ने बताया कि जब वह 21 साल के जो गए तो माता-पिता ने उसके लिए दुलहन ढूंढनी शुरू की। अजीम के बहनोई कासिम ने कहा, "हम बहुत कोशिश करते हैं। रिश्ते आते हैं, लेकिन अजीम की हाइट देखकर लोग ठुकराकर चले जाते हैं।"

अखिलेश यादव से लगाई थी शादी की गुहार
अजीम ने कहा, "मुझे दुलहन चाहिए। मैं तनाव के कारण रातभर सो नहीं पाता हूं। मैं इतने लंबे समय से कोशिश कर रहा हूं। क्या कोई ऐसा नहीं है, जिसके साथ मैं अपना जीवन गुजार सकूं। मैं पब्लिक सर्वेंट पुलिस से मदद मांगने गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।" अजीम ने बताया कि इससे पहले उन्होंने लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। वह बोले, "मैंने उनसे विनती की, मेरी मदद करें। उन्होंने भरोसा दिया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।" वर्ष 2019 में एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल हुआ था, जो अजीम की शादी करवाने की बात कह रहा था। पुलिसवालों ने कहा कि अज़ीम ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसका परिवार शादी करवाने का प्रयास नहीं कर रहा है।

एसडीएम ने मदद नहीं की तो पुलिस से मिले
आठ महीने पहले अजीम मंसूरी कैराना के एसडीएम से मिले थे। मदद नहीं मिली तो वापस कैराना पुलिस थाने पहुंच गए। कैराना के एसएचओ प्रेमवीर राणा ने कहा, "अजीम मियां ने एसडीएम को एक पत्र दिया था। एसडीएम ने इनके पत्र पर संज्ञान लिया और हमें इनके लिए एक लड़की खोजने में मदद करने को कहा है। अजीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.