महापौर ने सड़क का किया शिलान्यास, जनता को 15 साल बाद मिली सड़क

गाजियाबाद से अच्छी खबर : महापौर ने सड़क का किया शिलान्यास, जनता को 15 साल बाद मिली सड़क

महापौर ने सड़क का किया शिलान्यास, जनता को 15 साल बाद मिली सड़क

Tricity Today | गाजियाबाद मेयर सुनीता दयाल

Ghaziabad News : गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल ने शास्त्री नगर सी-ब्लॉक में सड़क निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद व भाजपा पार्षद दल के सचेतक अमित त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिलान्यास के लिए पहुंची। महापौर सुनीता दयाल का क्षेत्र की जनता ने सड़क बनाने के लिए धन्यवाद दिया। सड़क को बनाने में 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 

9 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क 
गाजियाबाद में शास्त्री नगर की सड़क का निर्माण कार्य 9 लाख रुपये की लागत से होगा। सड़क निर्माण के बाद हजारों लोगों के आवागमन में हो रही समस्या का समाधान होगा। पार्षद अमित त्यागी ने बताया कि कि उपरोक्त सड़क लगभग 15 वर्ष पहले बनी थी। इस सड़क को बुधवार को फिर से बनवाया जा रहा है। पिछले 15 वर्षों के दौरान सड़क की मिट्टी भी बाहर आ गयी थी। सड़क बेहद खराब स्थिति में थी। महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया कि जब से नगर निकाय चुनाव के बाद से शहर में जरूरी कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और आगे भी इसी नीति पर कार्य किया जाएगा। सभी स्थानों पर बराबर विकास किया जाएगा। शहर में विकास हेतु कोई भी स्थान वंचित नही रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.