10 लाख लोगों पर आज रात से टूटेगा दुखों का पहाड़, 20 दिनों तक रहेगी सबसे बड़ी समस्या

नोएडा और गाजियाबाद वालों के लिए जरूरी खबर : 10 लाख लोगों पर आज रात से टूटेगा दुखों का पहाड़, 20 दिनों तक रहेगी सबसे बड़ी समस्या

 10 लाख लोगों पर आज रात से टूटेगा दुखों का पहाड़, 20 दिनों तक रहेगी सबसे बड़ी समस्या

Google Image | Symbolic Image

Noida/Ghaziabad : शहर वासियों के लिए बड़ी और जरूर खबर है। गंगनहर की वार्षिक सफाई के कारण 20 दिन तक गंगाजल की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान गंगनहर से गाजियाबाद के प्रताप विहार और सिद्धार्थ विहार स्थित तक गंगाजल प्लांट तक नहीं पहुंच पाएगा। जिसकी वजह से आगे की सप्लाई अपने आप बंद हो जाएगी।

दीपावली से पहले तक रहेगी दिक्कतें
आपको बता दें कि हर वर्ष सिंचाई विभाग के द्वारा दशहरे के बाद गंगनहर की सफाई शुरू की जाती है। दीपावली से पहले तक पूरे गंगनहर की सफाई करनी होती है। जिसकी वजह से गंगाजल प्लांट तक नहीं पहुंच पाता है। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 20 दिलों तक गंगाजल की आपूर्ति बंद रहेगी। गुरुवार 6 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक लोगों को पानी की दिक्कतें होंगी। 

10 लाख लोगों पर टूटेगा संकट का पहाड़
बताया जा रहा है कि गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के कारण नोएडा, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम और डेल्टा कॉलोनी में करीब 10 लाख से अधिक लोगों के ऊपर संकट का पहाड़ टूट सकता है। लोगों को पानी की किल्लत होने वाली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.