आस्था के पर्व छठ पर हेलीकॉप्टर से बरसाये पुष्प

गाजियाबाद में सांसद और मेयर ने की फूलों की वर्षा : आस्था के पर्व छठ पर हेलीकॉप्टर से बरसाये पुष्प

आस्था के पर्व छठ पर हेलीकॉप्टर से बरसाये पुष्प

Tricity Today | गाजियाबाद में छठ पूजा

Ghaziabad News : छठ पर्व के अवसर पर व्रतियों पर पुष्प वर्षा की गई। गाजियाबाद के हिंडन तट पर स्थित छठ घाट पर सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान महापौर सुनीता दयाल भी उनके साथ मौजूद रहीं। दो लाख श्रद्धालुओं पर की गई पुष्प वर्षा
आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं और व्रत धारण की हुईं महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर सांसद वीके सिंह ने हर्ष का वातावरण बना दिया। गाजियाबाद में 77 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जहां दो लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था के पर्व को मना रहे हैं। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा गया। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के साथ गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने व्रत धारण की हुई महिलाओं और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। पिछले कई वर्षों से स्थानीय सांसद वीके सिंह छठ पर्व के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करते आ रहे हैं। पूर्वांचल और बिहार राज्य के लोग बड़ी संख्या में गाजियाबाद में निवास करते हैं। पूर्वांचल के सबसे बड़े पर्व छठ पर संसद द्वारा पुष्प वर्षा को लेकर पूर्वांचल सहयोग संघ के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने सांसद का आभार व्यक्त किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.