12 करोड़ से बन रही 8 सड़कों का लिया जायजा, शहर को धूल मुक्त बनाने का प्रयास  

गाजियाबाद के नगर आयुक्त एक्शन में : 12 करोड़ से बन रही 8 सड़कों का लिया जायजा, शहर को धूल मुक्त बनाने का प्रयास  

12 करोड़ से बन रही 8 सड़कों का लिया जायजा, शहर को धूल मुक्त बनाने का प्रयास  

Tricity Today | नगर आयुक्त सड़क की जांच करते हुए

Ghaziabad News : सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड के फंड से गाजियाबाद नगर निगम औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के सुधार पर विशेष कार्य कर रहा है। जिसके क्रम में वसुंधरा जोन के अंतर्गत 6 सड़कों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है साथ ही कवि नगर और विजयनगर जोन की सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 12 करोड़ की लागत से गाजियाबाद नगर निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की आठ सड़कों पर कार्य कराया गया। नगर आयुक्त द्वारा वसुंधरा जोन के अंतर्गत चल रहे सड़क सुधार के कार्यों का मौके पर औचक निरीक्षण किया गया।

कार्यों से संतुष्ट दिखे नगर आयुक्त 
मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड से प्राप्त धनराशि से, वार्ड संख्या 24 बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र की 120 मी रोड का निर्माण हो चुका है, विजयनगर वार्ड संख्या 25 के अंतर्गत कोट गांव फाटक के पास 795 मी सड़क का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। वसुंधरा जोन के अंतर्गत कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वह मौके पर चल रहे कार्यों से संतुष्ट मिले। निरीक्षण के दौरान निर्माण विभाग से अवर अभियंता गंगवार अधिशासी अभियंता देशराज, सहायक अभियंता अनूप शर्मा, संबंधित फर्म का ठेकेदार, तथा अन्य निर्माण की टीम उपस्थित रही।

नगर निगम 8 जगह कर रहा सड़क निर्माण
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा निर्माण विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र पर चल रहे सड़क सुधार के कार्यों का जायजा लिया गया। श्रीट्रान वाली सड़क लगभग 430 मी, अपट्रान वाली सड़क लगभग 340 मी, झंडापुर रोड अमृत स्टील वाली रोड, लगभग 1000 मी, यद गैस एजेंसी वाली रोड  लगभग 240 मी, दिल्ली प्रेस रास्ता वाली रोड लगभग 520 मी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की डी ब्लॉक की रोड लगभग 650 मी पर तेजी से कार्य चल रहा है। 

नगर आयुक्त ने दिए निर्देश 
नगर आयुक्त द्वारा क्वालिटी का जायजा लिया और कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर को धूल मुक्त बनाने पर गाजियाबाद नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। जिसके क्रम में औद्योगिक क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों पर पेचवर्क, गड्ढा मुक्त, डांस का कार्य, इंटरलॉकिंग का कार्य, सड़कों का मरम्मत का कार्य, लगातार चल रहा है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.