नगर निगम ने लगाए 5 हजार पौधे, अफसरों ने पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई

Ghaziabad News : नगर निगम ने लगाए 5 हजार पौधे, अफसरों ने पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई

नगर निगम ने लगाए 5 हजार पौधे, अफसरों ने पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई

Tricity Today | गाजियाबाद नगर निगम ने लगाए 5 हजार पौधे

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। जिसके क्रम में इंदिरापुरम में भी NGO के साथ मिलकर मियावाकी पद्धति से 5,000 पौधे लगाए। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात द्वारा पौधा लगाकर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी। अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ भी दिलाई। गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत पौधा लगाने का एक सकारात्मक माहौल बना हुआ है। जिसमें क्षेत्रीय जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। सभी पार्षद द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

यहां पर लगाए पौधे
नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ द्वारा सुबह भ्रमण के दौरान वार्ड संख्या 91, एम ब्लॉक कवि नगर मे पौधारोपण का शुभारंभ किया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद शिवम शर्मा और रोटरी क्लब की सदस्य उपस्थित रहे बढ़-चढ़कर पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। नगर आयुक्त द्वारा सभी को शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए मोटिवेट किया।

1,11,000 पौधे लगाने का लक्ष्य
डॉ.अनुज उद्यान प्रभारी द्वारा बताया गया कि माननीय महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त महोदय डॉ.नितिन गौड़ के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम को शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य पूर्ति के लिए कार्यवाही चल रही है। गाजियाबाद नगर निगम को 1,11,000 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ। जिसके सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति करते हुए उससे अत्यधिक पौधे शहर में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाए गए, जिसमें कई संस्थाओं का सहयोग निगम को प्राप्त हुआ है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर हित में लगातार योजनाबद्ध कार्यवाही चल रही है। जिसके क्रम में पौधारोपण अभियान जन सहयोग से वृहद स्तर पर शहर में जारी है। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने का प्रयास गाजियाबाद नगर निगम कर रहा है, जोकि सराहनीय है।

क्या है मियावाकी पद्धति
मियावाकी एक जापानी वनस्पतिशास्त्री अकीरा मियावाकी द्वारा बनाई गई एक विधि है। यह जंगलों को तेजी से बढ़ाने, घने और प्राकृतिक बनाने में मदद करता है। इस प्रक्रिया में मिट्टी को गीली घास से ढका जाता है, जो सूखापन और कटाव को क्षेत्रों में लगाया जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.